Edited By Mehak, Updated: 17 Mar, 2025 01:12 PM

बॉलीवुड में कई बार सेलेब्रिटीज के प्राइवेट और इंटीमेट वीडियो वायरल होने की खबरें सामने आती रही हैं। इनमें से कुछ वीडियो असली बताए जाते हैं, तो कुछ को फेक बताया जाता है। ऐसे मामलों में सेलेब्रिटीज को न सिर्फ शर्मिंदगी उठानी पड़ती है, बल्कि उन्हें...
बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड में कई बार सेलेब्रिटीज के प्राइवेट और इंटीमेट वीडियो वायरल होने की खबरें सामने आती रही हैं। इनमें से कुछ वीडियो असली बताए जाते हैं, तो कुछ को फेक बताया जाता है। ऐसे मामलों में सेलेब्रिटीज को न सिर्फ शर्मिंदगी उठानी पड़ती है, बल्कि उन्हें सफाई भी देनी पड़ती है।
कैटरीना कैफ का मामला
कैटरीना कैफ भी इस तरह की अफवाहों का शिकार हो चुकी हैं। एक बार उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि वह कुछ लोगों के सामने कपड़े उतार रही हैं। हालांकि, कैटरीना ने इस वीडियो को झूठा बताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया था।
मल्लिका शेरावत पर उठे थे सवाल
मल्लिका शेरावत के नाम से भी एक इंटीमेट वीडियो लीक होने की बात कही गई थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वीडियो में नजर आने वाली लड़की उनकी हमशक्ल हो सकती है, लेकिन वह खुद इसमें शामिल नहीं हैं।

करीना कपूर का लिपलॉक वीडियो
करीना कपूर और शाहिद कपूर का एक लिपलॉक वीडियो भी खूब चर्चा में रहा। यह वीडियो तब का था जब दोनों रिलेशनशिप में थे और एक रेस्टोरेंट में साथ समय बिता रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद इस पर खूब बातें हुईं, लेकिन बाद में यह मामला शांत हो गया।

सोहा अली खान का पार्लर वीडियो
सोहा अली खान का एक वीडियो भी लीक होने की खबरें आई थीं। यह वीडियो तब का था जब वह एक ब्यूटी पार्लर में वैक्सिंग करा रही थीं। इस तरह की प्राइवेट वीडियो के लीक होने से सेलेब्रिटीज की निजता पर सवाल उठते हैं।

मोना सिंह भी बनीं शिकार
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मोना सिंह का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बिना कपड़ों के नजर आ रही थीं। हालांकि, बाद में इस वीडियो को एडिटेड और फेक बताया गया।

राखी सावंत का विवादित वीडियो
राखी सावंत और मीका सिंह का एक वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था। इसमें मीका सिंह ने बर्थडे पार्टी के दौरान राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर लिया था। यह मामला काफी विवादित रहा और सुर्खियों में छाया रहा।

ईसाबेल कैफ का नाम भी आया सामने
कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल कैफ का भी एक वीडियो लीक होने की खबर आई थी, जिसमें उन्हें किसी शख्स के साथ इंटीमेट होते हुए दिखाया गया था। हालांकि, कैटरीना ने अपनी बहन का बचाव करते हुए इस वीडियो को झूठा करार दिया था।

फेक वीडियो का बढ़ता चलन
आजकल टेक्नोलॉजी के कारण फेक वीडियो के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई बार किसी भी सेलिब्रिटी के चेहरे को एडिट करके फर्जी वीडियो बनाए जाते हैं, जिससे उनकी छवि खराब होती है। ऐसे मामलों में सेलेब्रिटीज को मानसिक तनाव झेलना पड़ता है और उन्हें सफाई देने के लिए मजबूर होना पड़ता है।