Edited By suman prajapati, Updated: 25 Nov, 2022 05:16 PM

कभी अपनी शानदार केमिस्ट्री के लिए मशहूर टीवी कपल करण मेहरा और निशा रावल के रिश्ते में अब दरार आ चुकी है। निशा रावल ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे तो वहीं करण मेहरा ने पलटवार करते हुए एक्ट्रेस पर एक्स्ट्रा मैरिटल के आरोप लगाकर सनसनी...
बॉलीवुड तड़का टीम. कभी अपनी शानदार केमिस्ट्री के लिए मशहूर टीवी कपल करण मेहरा और निशा रावल के रिश्ते में अब दरार आ चुकी है। निशा रावल ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे तो वहीं करण मेहरा ने पलटवार करते हुए एक्ट्रेस पर एक्स्ट्रा मैरिटल के आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने करण के आरोपों को झूठा बताया था। इसी बीच हाल ही में निशा रावल का रयूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहित सेठिया संग आउटिंग का एक वीडियो लीक हुआ है। रोहित सेठिया वहीं शख्स हैं जिनके साथ करण मेहरा ने निशा के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर होने की बात कही थी।
सामने आए वीडियो में निशा रावल और रोहित सेठिया एक साथ डिनर करते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ ली है। हालांकि, अब तक रोहित सेठिया संग अपने अफेयर की खबरों पर निशा रावल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दें, बीते दिनों रोहित सेठिया संग अफेयर की खबरें उड़ने पर निशा रावल ने कहा था कि न तो उनका किसी के साथ अफेयर चल रहा है और न ही वह किसी को डेट कर रही हैं। वह रोहित को अपने भाई की तरह मानती है। निशा और करण ने 24 नवंबर 2012 में शादी की थी और दोनों का एक बेटा काविश है। फिलहाल दोनों अलग अलग रह रहे हैं।