पति सूरज नांबियार को मिस रही मौनी रॉय, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर बोलीं- 'आपकी हमेशा याद आती है'

Edited By Parminder Kaur, Updated: 21 May, 2022 10:19 AM

mouni roy missing her husband suraj nambiar

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। सूरज काम के सिलसिले में दुबई में हैं। मौनी सूरज को खूब मिस कर रही है। एक्ट्रेस ने पति के साथ कुछ...

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। सूरज काम के सिलसिले में दुबई में हैं। मौनी सूरज को खूब मिस कर रही है। एक्ट्रेस ने पति के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

PunjabKesari
मौनी ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में मौनी सेल्फी लेती हुई नजर आ रही है और सूरज ने पीछे से उन्हें हग किया हुआ है। दूसरी तस्वीर में मौनी और सूरज मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस पिंक ड्रेस में गॉर्जियस लग रही है। वहीं सूरज व्हाइट टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने लिखा- 'आपके साथ कभी भी सुस्त दिन नहीं होता है..आपकी हमेशा याद आती है।' इसके साथ उन्होंने दुखी वाले दो इमोजी भी बनाए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें सूरज दुबई में एक बैंकर हैं, इसलिए वो वहीं रहते हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत टाइम बाद मिल पाते हैं। इसी कारण मौनी कई बार पति के साथ के पलों को याद कर इमोशनल हो जाती हैं। मौनी इन दिनों शो 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीजन 5' को जज कर रही है, इसलिए एक्ट्रेस मुंबई में है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!