ये है शाहिद की पत्नी मीरा का Ex ब्वॉयफ्रैंड, स्कूल में था अफेयर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Jul, 2017 01:09 PM

mira rajput exboyfriend

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को शादी के बंधन में बंधे दो साल पूरे हो चुके हैं।

मुंबई: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को शादी के बंधन में बंधे दो साल पूरे हो चुके हैं। शाहिद ने मीरा राजपूत से 7 जुलाई, 2015 को शादी की थी। दोनों की एक बेटी है मीशा। शाहिद कपूर के बारे में बहुत से लोग जानते हैं, लेकिन उनकी वाइफ के अतीत के बारे में कम ही लोग जानते हैं। सूत्रों के मुताबिक शाहिद से पहले मीरा का अफेयर आदित्य लाल नाम के शख्स के साथ था।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो मीरा और आदित्य के बीच अफेयर तब शुरू हुआ, जब वे दिल्ली के वसंत वैली स्कूल में पढ़ाई करते थे। दोनों स्कूल के पास ही स्थित एक मॉल में अक्सर डेट करते नजर आते थे। बताया जाता है कि कुछ समय तक दोनों के बीच रिश्ता ठीकठाक चला, लेकिन बाद में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद आदित्य पढ़ाई के लिए लंदन चले गए। आदित्य जब लंदन से वापस आए तो वे बॉलीवुड में करियर बनाने की कोशिश करने लग गए थे। इतना ही नहीं, कहा यहां तक गया कि आदित्य ने फिर से मीरा के साथ रिश्ता जोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसकी वजह मीरा की जिदंगी में शाहिद का आना था।

PunjabKesari

शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रैंड करीना कपूर भी उनकी वाइफ मीरा राजपूत के एक्स ब्वॉयफ्रेंड आदित्य लाल से मिल चुकी हैं। कथित तौर पर आदित्य कोकाकोला कंपनी के लिए काम करते थे। यहीं उनकी मुलाकात करीना से हुई। बता दें कि करीना इस ब्रांड के उत्पाद लिम्का की ब्रांड एम्बेसडर रही हैं। दोनों की साथ में एक फोटो भी मीडिया में वायरल हो चुकी है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!