Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Jun, 2017 02:04 PM

अमेरिकन एक्ट्रैस मर्लिन मुनरो का आज बर्थडे है।
मुंबई: अमेरिकन एक्ट्रैस मर्लिन मुनरो का आज बर्थडे है। अब वह हमारे बीच नहीं है। 36 साल की उम्र में 1962 में मर्लिन मुनरो की मृत्यु हो गई थी। आज मर्लिन मुनरो के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं कैसे मर्लिन मुनरो खुद को फिट कैसे रखती थी।
दुनियाभर में मशहूर मर्लिन मुनरो योगा की दीवानी थीं। वे अपनी फिगर मेंटेन रखने के लिए रोजाना योगा करती थीं।

बता दें कि 1952 में एक इंटरव्यू के दौरान मर्लिन मुनरो ने इस बात को स्वीकार किया था कि वे रोजाना आधा घंटा योगा करती हैं। इससे वे ना सिर्फ फिट रहती हैं बल्कि वे अपने स्ट्रेस को भी दूर कर पाती हैं। मर्लिन मुनरो ने योग गुरू इंदिरा देवी से योगा की ट्रेनिंग ली थी।

मर्लिन मुनरो ने जब योगभ्यास करना शुरू किया था तो इससे वे ना सिर्फ अपनी फिगर मेंटेन रख पाती थीं बल्कि उन्हें मेंटल रिलीफ भी मिलता था। योग गुरू से मिलने से पहले भी मर्लिन योगा करती थी लेकिन उस वक्त सिर्फ 10 से 15 मिनट ही वे योगा किया करती थीं। योगा को प्रमोट करने के लिए मर्लिन मुनरो ने कई फोटोशूट भी करवाए थे।

