Met Gala में बिजी प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस,घर पर दादा-दादी के साथ मूवी डेट एंजाॅय कर रही हैं मालती मैरी

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 May, 2025 02:08 PM

malti marie enjoys movie night as priyanka chopra nick jonas attend met gala

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। मौजूदा समय में न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) फैशन इवेंट में इन दोनों ने अपनी मौजूदगी से महफिल लूट ली है। प्रियंका का मेट गाला लुक...

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। मौजूदा समय में न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) फैशन इवेंट में इन दोनों ने अपनी मौजूदगी से महफिल लूट ली है। प्रियंका का मेट गाला लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने धमाकेदार एंट्री मारकर रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा है। हालांकि, प्रियंका और निक तो मेट गाला में पहुंच गए लेकिन उनकी 3 साल कीबेटी मालती इस दौरान कहां थीं और क्या कर रही थीं, सोचने वाली बात है।

 

PunjabKesari

दरअसल, इस दौरान प्रेस मीडिया में वोग इंडिया के साथ बातचीत में उनसे ये सवाल पूछा गया कि फिलहाल आप दोनों यहां मौजूद हैं तो इस वक्त आपकी बेटी मालिती मैरी चोपड़ा घर पर कैसे टाइमपास कर रही होंगी। इस पर पहले निक ने कहा है- वह एक पल भी अपनी मां के बिना नहीं रहती है और अगर वह यहां आती तो हम हर पल उसका हालचाल पूछते रहते।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)

 

उन्होंने बताया कि जब हम तैयार हो रहे थे तब हमारी बेटी हमारे साथ थी। हम रात भर चेक-इन करते रहे। हम बस मौज-मस्ती कर रहे थे। प्रियंका ने अपनी बेटी मालती से कहा-'वह आज मूवी देख सकती है क्योंकि हम बाहर जा रहे हैं।हमने उसको सोमवार को मूवी नाइट की परमिशन दी है। अमूनन हम लोग वीकेंड पर अपनी बेटी के साथ फिल्म देखते हैं। इस वक्त वह घर पर दादा दादी के साथ सैंड्रेला फिल्म को देख रही होगी।' 

PunjabKesari

बता दें कि मेट गाला में प्रियंका ने पावर शोल्डर और सिन्च्ड कमर के साथ पोल्का डॉट बाल्मेन आउटफिट पहना। इसे चौड़ी ब्रिम वाली टोपी और बुलगारी नेकलेस के साथ पेयर किया। जबकि निक ने बियांका सॉन्डर्स के डिजाइन ड्रेस को कैरी किया। निक के लुक में स्कार्फ डिटेल के साथ लंबी आस्तीन, हाई-नेक क्रीम रंग का शर्ट शामिल था। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक सिन्च्ड हाई-वेस्ट बेल्ट भी पहनी थी। बेल्ट पर क्लिप किए गए टिफनी एंड कंपनी के दो ब्रोच की डिटेलिंग ने लुक को पूरा किया।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!