Bollywood Top News: 3 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही हैं मलाइका ! बेटी आराध्या संग कजिन की वेडिंग में छाए अभिषेक-ऐश्वर्या

Edited By Smita Sharma, Updated: 31 Mar, 2025 03:28 PM

malaika arora dating kumar sangakkara to abhishek aishwarya at cousin wedding

बी-टाउन इंडस्ट्री में मार्च महीने का आखिरी दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ बाॅलीवुड में ईद की धूम देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ  बेटी आराध्या संग कजिन की वेडिंग में पहुंचे ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा मलाइका...

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में मार्च महीने का आखिरी दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ बाॅलीवुड में ईद की धूम देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ  बेटी आराध्या संग कजिन की वेडिंग में पहुंचे ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी लव लाइफ की खबरों को लेकर चर्चा में आ गईं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर..

 

 

CSKvsRR: 3 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही हैं मलाइका ! IPL में दोनों को साथ देख मची हलचल

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अक्सर लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। तलाक के बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा था। सालों की डेटिंग के बाद कपल का हाल ही में ब्रेकअप हुआ। दोनों सिंगल हैं लेकिन एक्ट्रेस का नाम किसी न किसी के साथ लोग जोड़ते ही रहते हैं। अब उन्हें गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया। जहां वह राजस्थन रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा के साथ दिखाई दीं। इन दोनों को यूं साथ देख लोगों के दिमाग के घोड़े दौड़ने लगे और कयास लगने लगे कि मलाइका 3 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही हैं।

वो मेरा करियर खत्म कर सकती थी... Ekta Kapoor के खिलाफ लड़ी थी बरखा बिष्ट, 22 साल बाद विवाद को लेकर किए खुलासे    

टीवी क्वीन एकता कपूर ने कई लोगों को रातों रात स्टार्स बनाया है लेकिन कहते हैं ना हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं। ठीक ऐसा ही कुछ एकता कपूर के साथ भी हैं। एक तरफ कुछ टीवी स्टार्स  एकता के काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं कुछ ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो से ही की है जिस वजह से हर टीवी कलाकार एकता कपूर को मैम के सिवा कुछ नहीं बोलता। इतना ही नहीं करियर बनाने के दौरान कुछ एकता के निशाने पर भी रहे हैं। इस लिस्ट में एक नाम है टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट। जी हां, 'कितनी मस्त है जिंदगी' से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली बरखा बिष्ट ने  22 साल बाद बताया कि बालाजी टेलीफिल्म्स सीरियल छोड़ने के बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनपर मुकदमा दायर कर दिया था।  उन्होंने ये केस खुद ही लड़ा था और घर पर कुछ नहीं बताया था। उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। 

नहीं रहे तुर्की के फेमस सिंगर वोल्कन कोनक, म्यूजिक कॉन्सर्ट में बेहोश होकर गिरने के बाद निधन

  हाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। खबर है कि तुर्की के फेमस सिंगर वोल्कन कोनक का निधन हो गया है।  अपनी मौत के दौरान वह साइप्रस में एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। पहले वह मंच पर बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस खबर से उनके फैंस को झटका लगा और उनकी आत्मा को शांति देने के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  

स्ट्रोक से मशहूर एक्टर रिचर्ड चेम्बरलेन का निधन, 90 की उम्र में ली अंतिम सांस 

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि
फिल्म जगत के एक दिग्गज एक्टर का निधन हो गया है। टीवी और फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर रिचर्ड चेम्बरलेन अब हमारे बीच नहीं रहे। रिचर्ड चेम्बरलेन के निधन की खबर से फिल्म जगत में मातम पसर गया है।

Lakmé Fashion Week: लो कट ब्लाउज पहन नए जमाने की दुल्हन बनी करीना, ईद पर पटौदी खानदान की बहू ने कराया चांद का दीदार

करीना कपूर खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग के साथ-साथ बेबो अपने सबसे यूनिक अंदाज के चलते फैंस की फेवरेट बनी हुई हैं। यही वजह है कि जब भी पटौदी खानदान की बहुरानी किसी भी इवेंट का हिस्सा बनती हैं तो सारी लाइमलाइट ही चुरा लेती हैं। वहीं अब 4 साल बाद करीना ने लैक्मे फैशन वीक में वापसी की और छा गईं। 

कजिन की वेडिंग में छाए ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, आराध्या के ट्रेडिशनल लुक ने भी लूटी महफिल

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं।  लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कपल अलगाव और तलाक की अफवाहों की वजह से बीते एक साल से सुर्खियां बटोर रहे हैं हालांकि दोनों कई बार साथ स्पाॅट होकर बिना कहे ही इन खबरों को झूठा साबित कर रहे हैं। अब एक बार फिर जूनियर बच्चन फैमिली की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय चर्चा में हैं। दरअसल,ऐश्वर्या अभिषे को हाल ही में पुणे में देखा गया। दोनों एक फैमिली वेडिंग फंक्शन अटेंड करने वहां साथ में पहुंचे थे।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: ईद पर कपिल शर्मा का फैंस को तोहफा, शेयर किया 'किस किसको प्यार करूं 2' का फर्स्ट लुक

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उन्होंने ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' की अनाउंसमेंट की। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट पोस्टर शेयर कर किया जिसमें वो दूल्हा बने नजर आ रहे हैं। उनके साथ ही दुल्हन भी नजर आ रही है। सामने आए पोस्ट में कपिल शर्मा व्हाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सेहरा लगाया हुआ है।  उनके साथ एक लड़की खड़ी हैं।  

 

'नेपाल में कभी धर्म के नाम पर लड़ाई नहीं हुई', मनीषा कोइराला ने धर्मनिरपेक्षता को बताया था साजिश


नेपाल की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनीषा नेपाल के हिंदू राष्ट्र होने की अहमियत पर बात करती नजर आ रही हैं और धर्मनिरपेक्षता की आलोचना भी कर रही हैं। यह वीडियो हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनावों के संदर्भ में वायरल हुआ था, लेकिन जब इसकी जांच की गई तो यह वीडियो असल में नवंबर 2022 का था और इसका कोई संबंध आगामी चुनावों से नहीं था।

 

रेप केस में गिरफ्तार वायरल गर्ल Monalisa को एक्ट्रेस बनाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा


महाकुंभ से पहचान बनाने वाली मोनालिसा को मुंबई लाकर एक्ट्रेस बनाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर सनोज की रेप केस में गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा की बेल याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने उन्हें अपनी गिरफ्त में लिया है। चलिए आपके बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।

 

यूट्यूबर Mridul Tiwari की लग्जरी कार ने मजदूरों को रौंदा, वायरल हुआ हादसे का वीडियो  
फेमस यूट्यूबर मृदुल तिवारी के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस उन्हें ने पूछताछ  के लिए लेकर गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को नोएडा में एक तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने डिवाइडर पर खड़े मजदूरों को टक्कर मार दी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिससे यह साफ दिखता है कि एक्सीडेंट के समय क्या हुआ होगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!