नहीं रहे तुर्की के फेमस सिंगर वोल्कन कोनक, म्यूजिक कॉन्सर्ट में बेहोश होकर गिरने के बाद निधन

Edited By Smita Sharma, Updated: 31 Mar, 2025 11:23 AM

turkish singer volkan konak dies mid performance in cyprus

हाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। खबर है कि तुर्की के फेमस सिंगर वोल्कन कोनक का निधन हो गया है।  अपनी मौत के दौरान वह साइप्रस में एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। पहले वह मंच पर बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया...

विदेश: हाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। खबर है कि तुर्की के फेमस सिंगर वोल्कन कोनक का निधन हो गया है।  अपनी मौत के दौरान वह साइप्रस में एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। पहले वह मंच पर बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस खबर से उनके फैंस को झटका लगा और उनकी आत्मा को शांति देने के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PunjabKesari

एक रिपोर्ट के मुताबिक 30 मार्च, 2025 की रात कोनक साइप्रस में एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। उसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। वहां मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उनको फामागुस्टा स्टेट हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 112 आपातकालीन सेवा को रात 11:23 बजे सूचना मिली।

 

मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर 40 मिनट तक सीपीआर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 25 मिनट तक इलाज किया लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रात 12:42 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

वोल्कन कोनक तुर्की के फेमस सिंगर में से एक थे। उनके जानें से म्यूजिक इन्डस्ट्री के साथ ही उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है।


 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!