विनोद खन्ना की पत्नि गीतांजलि खन्ना का हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Edited By Konika, Updated: 16 Dec, 2018 01:36 PM

late vinod khanna wife geetanjali passes away

अभिनेता विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि खन्ना का शनिवार की देर रात को महाराष्ट्र के रायगड जिले के मांडवा में देहांत हो गया. फिलहाल उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि खन्ना और अक्षय खन्ना की मां को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई हैं। खबरों की मानें तो गीतांजलि खन्ना का 15 दिसंबर, शनिवार को निधन हो गया।  गीतांजलि देर रात को महाराष्ट्र के रायगड जिले के मांडवा में देहांत हो गया। मीडिया से आई जानकारी के अनुसार, गीतांजलि का निधन दिल की बीमारी के चलते हुआ।

PunjabKesari

रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया। इस दौरान गीतांजलि ने अपनी अंतिम सांस ले ली। बताया जा रहा है कि इस वक्त मांडवा के एक अस्पताल में गीतांजलि की पोस्टमार्टम प्रक्रिया चल रही है, जहां उनके दोनों बेटे- अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना के भी मौजूद हैं।

 

इस बात की जानकारी एक पत्रकार ने ट्विटर पर शेयर करते हुए दी। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- "गीतांजलि खन्ना, दिवंगत विनोद खन्ना की पूर्व पत्नी और राहुल खन्ना-अक्षय खन्ना की मां आज इस दुनिया से चल बसी।"

PunjabKesari

गीतांजलि का पूरा नाम गीतांजलि तलेयर खन्ना है। उन्होंने सन 1971 में विनोद खन्ना से शादी की थी। इसके बाद 1985 में वह विनोद से अलग गईं थी। तलाक के बाद विनोद खन्ना ने 1990 में कविता दफ्तरी से शादी कर ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!