एंजेलिना जोली के चाचा और फेमस गीतकार चिप टेलर का निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Mar, 2026 03:35 PM

angelina jolie s uncle and renowned songwriter chip taylor passes away

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आ रही है। ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित गायक-गीतकार और एंजेलिना जोली के अंकल चिप टेलर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें हिट गीतों 'वाइल्ड थिंग' और 'एंजल ऑफ द...

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आ रही है। ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित गायक-गीतकार और एंजेलिना जोली के अंकल चिप टेलर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें हिट गीतों 'वाइल्ड थिंग' और 'एंजल ऑफ द मॉर्निंग' के लिए जाना जाता था। उनके निधन की खबर से अब इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

चिप टेलर के निधन की पुष्टि उनके बच्चों क्रिस और केली ने गुरुवार को एक बयान में की। उनकी कथित रूप से सोमवार रात को हॉस्पिस केयर में मौत हो गई। चिप टेलर का वास्तविक नाम जेम्स वेस्ली वॉयट था, वह जॉन वॉयट के भाई और हॉलीबुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली के चाचा थे। 
 
चिप टेलर के गाने "एंजल ऑफ द मॉर्निंग" का भी अपना एक लंबा इतिहास रहा और 1981 में जब जूस न्यूटन ने इसे हॉट 100 चार्ट पर चौथे नंबर पर पहुंचाया तो यह अपने चरम पर पहुंच गया। यह गाना एसी चार्ट पर भी नंबर वन पर पहुंचा और कंट्री रेडियो पर भी चार्ट में शामिल रहा। यह गाना मूल रूप से 1967 में एवी सैंड्स द्वारा रिकॉर्ड किया गया था लेकिन उस समय इसे ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली। इसका पहला हिट संस्करण मेरिलि रश का था, जो 1968 में चौथे नंबर पर पहुंचा था। बाद में इसे नीना सिमोन, ओलिविया न्यूटन-जॉन और द प्रिटेंडर्स जैसे अन्य कलाकारों ने भी रिकॉर्ड किया।
  
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!