मनोरंजन जगत से आई बुरी खबर, फेमस एनिमेटर और निर्देशक का 68  साल की उम्र में निधन

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Mar, 2026 10:56 AM

renowned animator and director barry caldwell passed away

प्रसिद्ध एनिमेटर और निर्देशक बैरी काल्डवेल अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने ‘एनिमेनियाक्स’ और ‘पिंकी एंड द ब्रेन’ जैसे लोकप्रिय शो के जरिए एनिमेशन की दुनिया में खास पहचान बनाई थी। उनके निधन की खबर उनके...

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रसिद्ध एनिमेटर और निर्देशक बैरी काल्डवेल अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने ‘एनिमेनियाक्स’ और ‘पिंकी एंड द ब्रेन’ जैसे लोकप्रिय शो के जरिए एनिमेशन की दुनिया में खास पहचान बनाई थी। उनके निधन की खबर उनके करीबी दोस्त और साथी एनिमेटर पॉल डिनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

दोस्त पॉल डिनी ने जताया दुख

एनिमेटर डिनी ने अपने पुराने दोस्त बैरी काल्डवेल को याद करते हुए अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा- ‘बैरी काल्डवेल से करियर की शुरुआत में मिला था। एक कार्टूनिस्ट, डिजाइनर और डायरेक्टर के तौर पर वह बहुत टैलेंटेड थे। पूरी इंडस्ट्री में उनका सम्मान था। जब डैन हैस्केट ने आज मुझे बताया कि बैरी नहीं रहे, तो ऐसा लगा जैसे मेरे भीतर कुछ खत्म हो गया हाे।  


डिनी ने आगे लिखा- ‘बैरी की तारीफ हर कोई करता है, हर कोई उनको पसंद करता है। इस लिस्ट में मैं भी शामिल हूं। सच में तुम्हारी बहुत याद आएगी, दोस्त।’ 

शानदार रहा करियर

बैरी काल्डवेल ने एनिमेशन की पढ़ाई स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से की थी और 1980 के दशक में ‘फैट अल्बर्ट एंड द कॉस्बी किड्स’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई बड़े स्टूडियो जैसे वार्नर ब्रदर्स एनिमेशन, वॉल्ट डिज्नी टेलीविजन और ड्रीमवर्क्स के साथ काम किया। अपने करियर में उन्होंने कई यादगार प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया बैरी काल्डवेल का नाम कई लोकप्रिय एनिमेटेड शोज़ से जुड़ा रहा, जिनमें ‘द स्मर्फ्स’, ‘ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’, ‘द टॉम एंड जेरी कॉमेडी शो’ और ‘चिप ‘एन’ डेल रेस्क्यू रेंजर्स’ शामिल हैं।

इसके अलावा उन्होंने ‘टिनी टून एडवेंचर्स’, ‘द टाइगर मूवी’, ‘ओस्मोसिस जोन्स’, ‘किम पॉसिबल’ और ‘ड्रीमवर्क्स ड्रैगन्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी अहम भूमिका निभाई।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!