बेवर्ली हिल्स में ग्लैमरस लुक में स्पॉट हुईं किम कार्दिशयन, रेड कलर की बैलनियागा ड्रेस में दिखा बोल्ड अंदाज

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Mar, 2025 03:54 PM

kim kardashian looks stunning in balenciaga red dress

किम कार्दशियन हॉलीवुड इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस और SKIMS की संस्थापक हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस को बेवर्ली हिल्स में रयान मर्फी की आगामी कानूनी ड्रामा सीरीज़ ऑल फेयर के सेट पर स्पॉट किया गया जहां, जहां वो अपने स्टनिंग लुक से सबका ध्यान आकर्षित...

लंदन. किम कार्दशियन हॉलीवुड इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस और SKIMS की संस्थापक हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस को बेवर्ली हिल्स में रयान मर्फी की आगामी कानूनी ड्रामा सीरीज़ ऑल फेयर के सेट पर स्पॉट किया गया जहां, जहां वो अपने स्टनिंग लुक से सबका ध्यान आकर्षित करती दिखीं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो इस दौरान किम रेड कलर की बैलनियागा ड्रेस में नजर आईं, जिसमें एक डीप नेकलाइन थी और सामने की ओर बटन लगे हुए थे।

PunjabKesari

 

इस ड्रेस में एक लेग पर हाई स्लिट उनके लुक को और भी बोल्ड बना रहा है। अपने पूरे लुक को किम ने ब्लैक हील्स के साथ पूरा किया। इसके साथ ही, उन्होंने अपने बालों को एक सुंदर बन में स्टाइल किया। ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस का अंदाज देखते ही बन रहा है।

PunjabKesari


फैंस किम की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!