रेड कार्पेट पर छाया Demi Moore का ग्लैमरस अंदाज, स्लीवलेस ब्लू ड्रेस में फ्लॉन्ट किया स्लिम फिगर

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Mar, 2026 05:14 PM

demi moore stole the spotlight on the red carpet in a sleeveless blue dress

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Demi Moore हाल ही में टेक्सास के ऑस्टिन में आयोजित प्रतिष्ठित फिल्म और म्यूजिक फेस्टिवल South by Southwest के रेड कार्पेट पर नजर आईं। इस दौरान 63 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश अंदाज और बेहद फिट फिगर से सबका ध्यान अपनी ओर...

 टेक्सास. हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Demi Moore हाल ही में टेक्सास के ऑस्टिन में आयोजित प्रतिष्ठित फिल्म और म्यूजिक फेस्टिवल South by Southwest के रेड कार्पेट पर नजर आईं। इस दौरान 63 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश अंदाज और बेहद फिट फिगर से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

PunjabKesari


फेस्टिवल में डीमी मूर एक आकर्षक ब्लू ड्रेस में पहुंचीं, जो स्लीवलेस और डीप नेक डिजाइन की थी। यह रैप-स्टाइल ड्रेस उनके स्लिम फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट कर रही थी।  

PunjabKesari

 

इस ड्रेस के साथ उन्होंने कमर पर एक चमकदार ऑरेंज सैश (बेल्ट) टाई की, जिसने उनके पूरे आउटफिट को एक अलग स्टाइल दिया और उनके स्लिम लुक को और ज्यादा उभार दिया। कैमरों के सामने पोज देते समय डीमी मूर की मुस्कान और कॉन्फिडेंस देखने लायक था।

 PunjabKesari


डीमी मूर लंबे समय से अपने पतले और ग्रेसफुल फिगर के लिए जानी जाती हैं। हालांकि हाल ही में एक अवॉर्ड इवेंट में उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके वजन में कमी को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं। 

PunjabKesari

नई फिल्म के प्रीमियर में हुईं शामिल

डीमी मूर इस खास मौके पर अपनी नई फिल्म के प्रीमियर के लिए फेस्टिवल में पहुंची थीं। उनकी आगामी फिल्म I Love Boosters! का प्रीमियर इसी कार्यक्रम के दौरान रखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री Keke Palmer भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!