35 दिनों बाद 'धुरंधर' देख झूम उठीं खुशबू सुंदर, अक्षय खन्ना की एक्टिंग को लेकर बोलीं-विनोद खन्ना स्वर्ग से मुस्कुरा रहे होंगे

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Jan, 2026 04:05 PM

khushboo sundar thrilled to watch dhurandhar praised akshaye khanna acting

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' को रिलीज हुए 35 दिन हो गए हैं और यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। कमाई के मामले में भी यह सारे रिकॉर्ड तोड़ती दिख रही है। हर कोई फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है। मूवी में अक्षय...

मुंबई. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' को रिलीज हुए 35 दिन हो गए हैं और यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। कमाई के मामले में भी यह सारे रिकॉर्ड तोड़ती दिख रही है। हर कोई फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है। मूवी में अक्षय खन्ना के किरदार की अलग ही तारीफ हो रही है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने भी धुरंधर देखी और इसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाई। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए मूवी पर अपना रिव्यू दिया है।

PunjabKesari

 

खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया और खास तौर पर अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "आखिरकार 'धुरंधर' देखी। इसे देखकर उड़ जाना कहना भी कम ही होगा। आदित्य धर और पूरी कास्ट-क्रू को ब्रावो। हर फ्रेम, हर डायलॉग, हर पल एक इंस्पायरिंग मूवमेंट बन जाता है। 'ये नया हिंदुस्तान है' सुनकर सबसे जोर से ताली बजाई।"

PunjabKesari

उन्होंने आगे लिखा, "फिल्म खत्म होने पर आंखें नम हो जाती हैं और सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। आदित्य धर के आगे सिर झुकाइये। जज्बातों को जगह दिया। फक्र से दिल भर दिया। रणवीर सिंह आउटस्टैंडिग थे। माधवन "सटल, पावरफुल और ब्रिलियंट"। राकेश बेदी सुपर्ब, लेकिन अक्षय खन्ना नाम के आदमी आए और स्टाइल में चले गए।

अक्षय खन्ना के लिए लिखी ये बात

इसके आगे खुशबू ने लिखा, मुझे यकीन है कि उनके पिता स्वर्ग से नीचे देखकर मुस्कुरा रहे होंगे। कोई शब्द उन्हें बता नहीं सकता। उन्होंने रोल को जीया। उन्हें नफरत करने में मजा आया।" 

बता दें, अक्षय खन्ना दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे हैं। उनका 2017 में कैंसर से निधन हो गया था। ऐसे में आज अक्षय खन्ना का काम देखकर हर कोई विनोद खन्ना पर गर्व कर रहा है।

'धुरंधर' के बारे

बात करें 'धुरंधर' की तो इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किा है। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा और राकेश बेदी जैसे स्टार्स नजर आए हैं।
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!