तीसरी बार मां बनीं 'कयामत' एक्ट्रेस पंछी बोरा,टोकरी में सुकून से सोई दिखी नन्हीं परी

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Sep, 2024 05:17 PM

kayamath actress panchi welcomed another little girl share picture

दीपिका पादुकोण,ऋचा चड्ढा जैसे कई एक्ट्रेसेस इसी साल मां बन हैं। दोनों हसीनाओं के घर नन्हीं परी आईं। वहीं अब एक और हसीना के घर नन्हीं लक्ष्मी की किलकारी गूंजी है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि  'कयामत' और 'गंगा' जैसे टीवी सीरियलों से घर-घर में पहचान...


मुंबई: दीपिका पादुकोण,ऋचा चड्ढा जैसे कई एक्ट्रेसेस इसी साल मां बन हैं। दोनों हसीनाओं के घर नन्हीं परी आईं। वहीं अब एक और हसीना के घर नन्हीं लक्ष्मी की किलकारी गूंजी है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि  'कयामत' और 'गंगा' जैसे टीवी सीरियलों से घर-घर में पहचान बना चुकी एक्ट्रेस पंछी बोरा हैं। जी हां, पंछी बोरा तीसरी बार मां बन गई हैं।

PunjabKesari

पंछी बोरा ने जन्माष्टमी के मौके पर प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। वहीं बेटी के जन्म के लगभग 1 महीने बाद उन्होंने अपनी लाडली की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। इसके साथ ही उसके नाम का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने अपनी नन्हीं परी का नाम मीरा पतंगिया रखा है। शेयर की तस्वीर में न्यूबाॅर्न बेबी टोकरी में सुकून से सोई नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा-मीरा पतंगिया का परिचय। हमारी फैमिली अब पूरी हुई।

 

PunjabKesari


बता दें कि पंछी असम से हैं। उनकी शादी जय पतंगिया से हुई थी। दोनों ने फरवरी 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। फरवरी 2018 में उनकी बेटी रियाना का जन्म हुआ था। वहीं बेटी के जन्म के ठीक 1 साल बाद 9 अक्टूबर 2019 को पंछी के घर एक बेटे रयान की किलकारी गूंजी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Panchi Bora (@panchi_bora)

पंछी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म '22 यार्ड्स' में बरूण सोबती के साथ दिखाई दी थीं। पंछी 'गंगा', 'क्या मस्त है जिंदगी' 'कयामत' जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं और उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है।

 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!