Edited By suman prajapati, Updated: 06 Aug, 2025 11:48 AM

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया। संजय के निधन से कपूर खानदान को बड़ा झटका लगा था। वही, करिश्मा अपने दोनों बच्चों बेटे कियान और बेटी समायरा को उनके पिता के अंतिम संस्कार पर लेकर पहुंची थीं, जहां वे काफी मायूस नजर...
मुंबई. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया। संजय के निधन से कपूर खानदान को बड़ा झटका लगा था। वही, करिश्मा अपने दोनों बच्चों बेटे कियान और बेटी समायरा को उनके पिता के अंतिम संस्कार पर लेकर पहुंची थीं, जहां वे काफी मायूस नजर आए थे। वहीं, हाल ही में पिता की मौत के करीब डेढ़ महीने बाद करिश्मा की बेटी को पैपराजी के कैमरे में स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सामने आए वीडियो में समायरा एक लड़के के साथ नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि वो अनजान लड़का कोई दोस्त है। दोनों को देर शाम एक साथ मुंबई में चिल करते देखा गया। दोनों एक साथ कार में बैठते नजर आए। इस दौरान समायरा ब्लैक शॉर्ट बॉडी फिटेड ड्रेस में नजर आईं और उनके चेहरे पर भी अलग ही निखार देखने को मिला। उन्हें वीडियो में खिलखिला के हंसते और अपने दोस्तों से बातें करते देखा जा सकता है। जैसे ही समायरा गाड़ी में बैठती हैं, वो मुस्कुराते हुए अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती हैं। वहीं जब दूसरी ओर कैमरा मैन आते हैं तो वो मुंह फेर लेती हैं।
यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन
करिश्मा कपूर की बेटी का ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स के इस पर अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वो बिल्कुल अपनी मां की तरह हसीन लग रही हैं। वहीं, कइयों का कहना है कि उनकी अदाएं मां से भी खूबसूरत हैं। एक शख्स ने लिखा, 'करिश्मा की तरह ही इसके चेहरे पर भी नूर है।' एक और शख्स ने लिखा, 'मम्मी और पापा दोनों के अच्छे फीचर्स मिले हैं।' वहीं कई ऐसे लोग भी हैं, जो समायरा के चेहरे की हंसी देख गुस्सा हो गए हैं। लोगों को उनका चिल करना, पार्टी करना रास नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि पिता कि मौत को चंद दिन ही बीते हैं और वो अपने दोस्तों के
बता दें, 12 जून को संजय कपूर की हार्ट अटैक से लंदन में मौत हुई थी। बताया जा रहा था कि वो पोलो खेल रहे थे और तभी उनके मुंह में मक्खी चली गई और वो पैनिक हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हुई। वहीं, हाल ही में सामने आई मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि संजय कपूर की मृत्यु किसी भी आपराधिक साजिश या बाहरी कारण से नहीं, बल्कि प्राकृतिक कारणों से हुई थी। यूके के कोरोनर ऑफिस द्वारा जारी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि संजय को लेफ्ट वेंट्रिकुलर हाइपरट्रॉफी (LVH) और इस्केमिक हार्ट डिजीज जैसी हृदय संबंधी गंभीर समस्याएं थीं, जिससे उनकी मौत हुई है।