दीपावली पर कंगना के घर आई देवी, भाभी के गृह प्रवेश की रस्म निभाते हुए एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Nov, 2020 01:53 PM

kangana ranaut welcome new member in family and wish fans happy diwali

दिवाली से 2 दिन पहले यानि 12 नवंबर को एक्ट्रेस कंगना रनौत के भाई अक्षत ने गर्लफ्रेंड रितु के साथ उदयपुर (राजस्थान) में शादी रचाई थीं। वहीं दिवाली के मौके पर कंगना ने घर पर अपनी नई नवेली भाभीके आने पर गृह प्रवेश (अंदरेरा) रस्म निभाई।

मुंबई:  दिवाली से 2 दिन पहले यानि 12 नवंबर को एक्ट्रेस कंगना रनौत के भाई अक्षत ने गर्लफ्रेंड रितु के साथ उदयपुर (राजस्थान) में शादी रचाई थीं। वहीं दिवाली के मौके पर कंगना ने घर पर अपनी नई नवेली भाभीके आने पर गृह प्रवेश (अंदरेरा) रस्म निभाई।

PunjabKesari

इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की हैं। कंगना ने तीन तस्वीरें शेयर कीं जिनमें से एक में वे अपने भाई अक्षत, अक्षत की पत्नी रितु और अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में कंगना ने अपने हाथों दीयों वाली थाली ली हुई है और वे मुस्कुरा रही हैं। वहीं फैमिली तस्वीर में घर की नई बहू लाल जोड़े में बैठी हैं और अक्षत-रंगोली भी साथ में खड़े हैं। इन तस्वीरों के साथ कंगना ने बेहद ही प्यारा कैप्शन भी दिया।

PunjabKesari

 

कंगना ने लिखा- 'दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है। आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही है। इस रस्म को अंदरेरा (गृह प्रवेश) कहते हैं। सबको दीपावली की शुभकामनाएं। #दीपावली।' फैंस कंगना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत फिल्म 'थलाइवी' में नजर आएंगी। यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म के अलावा कंगना 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!