डोनाल्ड ट्रंप पर हुई गोलीबारी पर कंगना की प्रतिक्रिया- 'ये 80 साल का व्यक्ति, कई गोलियां खाने के बाद मुट्ठी बांधकर..

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Jul, 2024 01:30 PM

kangana ranaut reaction on shooting of donald trump

. शनिवार को अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मारने के लिए हमला किया गया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। ट्रंप के ऊपर गोली चलाई गई जो उनके कान के ऊपरी हिस्से को छू कर निकल गई। ट्रंप पर हुए इस...

बॉलीवुड तड़का टीम. शनिवार को अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मारने के लिए हमला किया गया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। ट्रंप के ऊपर गोली चलाई गई जो उनके कान के ऊपरी हिस्से को छू कर निकल गई। ट्रंप पर हुए इस मामले की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। इसी बीच एक्ट्रेस और बीजेपी नेता कंगना रनौत ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 


कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें  के कान से खून बहता दिख रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'ट्रंप को उनकी रैली में गोली मारी गई, वे इस हत्या के प्रयास में बच गए, लेकिन वामपंथी स्पष्ट रूप से हताश हो रहे हैं। सभी को सावधान रहने की जरूरत है।' 

PunjabKesari


कंगना ने आगे लिखा, 'ये लगभग 80 साल का व्यक्ति, कई गोलियां खाने के बाद मुट्ठी बांधकर चिल्लाता है 'हेल अमेरिका' ये चुनाव जीतेगा। यह दक्षिणपंथी है, कभी लड़ाई शुरू न करें बल्कि इसे खत्म करने वाले बनें। अमेरिका के लिए उन्होंने अपनी छाती पर गोली खाई, अगर उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं पहनी होती तो वे इस हत्याकांड में बच नहीं पाते।'
कंगना यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे लिखा- 'वामपंथी विचारधारा मुझे हमेशा आश्चर्यचकित करती है, वामपंथियों का दक्षिणपंथियों से मुख्य मतभेद यह है कि दक्षिणपंथी हिंसक हैं, उन्हें धर्म के लिए लड़ना पसंद है और वामपंथी मूल रूप से प्रेम और शांति में विश्वास करते हैं, इसलिए जागरूक वामपंथियों ने ट्रंप को मारने की कोशिश की, ताकि नफरत और हिंसा जीत न सके।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!