Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Jul, 2025 03:02 PM

कंगना रनौत एक्ट्रेस होने के साथ-साथ राजनेता भी हैं। कंगना 2024 में मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई हैं। वहीं कंगना जबसे राजनीति में आई हैं तब से सिंपल साड़ी में नजर आती हैं। उनके साड़ी लुक खूब वायरल होते रहते हैं लेकिन इस बार उनका बैग खूब सुर्खियां...
मुंबई: कंगना रनौत एक्ट्रेस होने के साथ-साथ राजनेता भी हैं। कंगना 2024 में मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई हैं। वहीं कंगना जबसे राजनीति में आई हैं तब से सिंपल साड़ी में नजर आती हैं। उनके साड़ी लुक खूब वायरल होते रहते हैं लेकिन इस बार उनका बैग खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
हाल ही में कंगना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में कंगना का देसी लुक देखने को मिल रहा है।

माथे पर बिंदी और आंखों में शेड्स लगाए वह खूबसूरत लग रही हैं। कुछ तस्वीरों में कंगना ने व्हाइट प्रिंटेड साड़ी पहनी है। वहीं कुछ में लाइट ब्राउन साड़ी पेयर की। इन दोनों लुक्स के साथ कंगना ने एक ही बैग कैरी किया है जो Hermès Herbag 31 है।

एक शानदार और स्पोर्टी कैनवास-लेदर हाइब्रिड डिजाइन का है। कंगना के इस बैग की कीमत 3.25 लाख के करीब है।कुछ लिमिटेड एडिशन मॉडल्स में यह कीमत 4–5 लाख तक भी पहुंच जाती है। कंगना का इतना महंगा बैग देखकर हर कोई चौंक रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म इमरजेंसी में नजर आईं थीं। फिल्म को कंगना ने ही डायरेक्ट किया था। इसके बाद से कंगना ने अपने किसी प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की।
