Edited By Smita Sharma, Updated: 22 Jul, 2025 12:34 PM

प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपनी फैमिली के साथ बीच पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने इस खास दिन को बहामास मेंवैसे ही मनाया जिस तरह वो इसे सेलिब्रेट करना चाहती थीं। प्रियंका के साथ इस मौके पर हसबैंड निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ...
लंदन: प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपनी फैमिली के साथ बीच पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने इस खास दिन को बहामास मेंवैसे ही मनाया जिस तरह वो इसे सेलिब्रेट करना चाहती थीं।
प्रियंका के साथ इस मौके पर हसबैंड निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त भी थे जिनकी झलकियां वो दिखा चुकी हैं।प्रियंका ने बाकी सितारों के तरह इस खास मौके को इंडस्ट्री के लोगों के साथ बड़ी पार्टियां करते हुए नहीं बल्कि केवल अपने नजदीकी लोगों के साथ कुछ खास वक्त गुजारते हुए बिताया।

एक्ट्रेस ने कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें कुछ तस्वीरें उनके और निक के साथ बेहद करीबी पलों की झलकियां दिखाती हैं। वहीं बेटी मालती को बीच पर बड़ा शंख मिला जिसे लेकर वो व्यस्त दिखीं।

एक तस्वीर में वह रेड आउटफिट में बोट पर पोज़ देती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह रेड बिकिनी में बीच पर पोज़ कर रही हैं।


एक वीडियो क्लिप में प्रियंका अपने पति और सिंगर निक जोनस की छाती पर बैठी हुई दिख रही हैं, जबकि निक पानी में लेटे हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ और तस्वीरें भी साझा कीं जिनमें वह बीच पर वॉक करती, पानी में रिलैक्स करती और सनसेट के वक्त सेल्फी लेती दिखाई दीं।

इन सभी पलों में प्रियंका पूरी तरह से खुश, सुकून भरे और सेलिब्रेशन मूड में नजर आ रही हैं।

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में Heads of State फिल्म में नजर आईं, जिसमें उनके साथ इद्रिस एल्बा और जॉन सीना भी थे। इस फिल्म का निर्देशन इलिया नैशुलर ने किया। इसके अलावा प्रियंका के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है।
वह जल्द ही वेब सीरीज Citadel के दूसरे सीज़न में दिखाई देंगी। साथ ही The Bluff नामक फिल्म में वह 19वीं सदी की एक कैरेबियाई समुद्री डाकू (पाइरेट) की भूमिका निभाने वाली हैं। प्रियंका निर्देशक एस. एस. राजामौली की आगामी फिल्म में भी नजर आएंगी जिसमें वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।