Edited By suman prajapati, Updated: 11 Apr, 2025 09:41 PM

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 77 साल की जया अब फिल्मों में बहुत कम नजर आती हैं। उन्हें आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म के लिए भी जया बच्चन...
मुंबई. बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 77 साल की जया अब फिल्मों में बहुत कम नजर आती हैं। उन्हें आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म के लिए भी जया बच्चन ने अपने लुक्स में कोई बदलाव नहीं किया था। वहीं, हाल ही में जब एक्ट्रेस ने लुक के बदलाव के लिए सर्जरी करवाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ा ही स्टीक जवाब दिया। तो आइए इस पर जया ने क्या जवाब दिया..
जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है अपनी लाइफ जर्नी पर, वह कभी भी इस तरह की कोई भी सर्जरी नहीं करवाना चाहेंगी।
उन्होंने कहा- मुझे अपने चेहरे की झुर्रियों और सफेद बाल होने पर प्राउड फील होता है। वह नेचुरली अपनी बढ़ती उम्र को एंजॉय करना चाहती हैं वह सुंदर दिखने के लिए अपने चेहरे पर कोई कट नहीं लगवाना चाहती हैं। जया बच्चन कहती हैं कि वह अपने चेहरे के लिए कुछ भी आर्टिफिशियल चीज का इस्तेमाल नहीं करती हैं। ना आज तक किया है और ना ही आगे करूंगी।
बता दें, जया बच्चन को हाल ही में मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में एक महिला फैन पर भड़कते हुए देखा गया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।