जब तुम्हारे बाप-दादा अंग्रेजों के जूते चाट रहे थे..पाकिस्तानी कहे जाने पर शख्स पर फूटा जावेद अख्तर का गुस्सा, याद दिला दी औकात

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Aug, 2025 04:08 PM

javed akhtar got angry at the person for calling him a pakistani

मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात लोगों के बीच रखते नजर आते हैं। इसी बीच हाल ही में जावेद ने सोशल मीडिया पर उस यूजर को  फटकार लगाई, जिसने उन्हें पाकिस्तानी...

 मुंबई. मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात लोगों के बीच रखते नजर आते हैं। इसी बीच हाल ही में जावेद ने सोशल मीडिया पर उस यूजर को  फटकार लगाई, जिसने उन्हें पाकिस्तानी बताया। तो आइए जानते हैं क्या है आखिर पूरा माजरा..


 


दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर जावेद अख्तर ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मेरे सभी भारतीय बहनों और भाइयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह आजादी हमें थाली में परोसी नहीं गई। आज हमें उन लोगों को याद करना चाहिए और उन्हें सलाम करना चाहिए जो हमें आजादी दिलाने के लिए जेल गए और जो फांसी पर चढ़ गए। आइए हम यह सुनिश्चित करें कि हम इस अनमोल तोहफे को कभी न गंवाएं।'

PunjabKesari
 
जावेद अख्तर की इस पोस्ट में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आपका स्वतंत्रता दिवस तो 14 अगस्त को है ना।'

PunjabKesari
इस पर जावेद अख्तर का पारा चढ़ गया और उन्होंने जवाब में लिखा, 'बेटा, जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेज के जूते चाट रहे थे, मेरे बुजुर्ग देश की आजादी के लिए काला पानी में मर रहे थे। अपनी औकात में रहो।'

PunjabKesari

जावेद की इसी पोस्ट पर एक यूजर ने उन्हें गद्दार कह दिया, जिस पर उन्होंने कहा, 'गद्दार वो हैं, जो नॉन कॉर्पोरेशन और क्विट इंडिया मूवमेंट के खिलाफ थे। गद्दार वो हैं, जिन्होंने जितना हो सका अंग्रेज की मदद की। गद्दार वो हैं जो हमारे संविधान और तिरंगे के खिलाफ थे। ये पता लगा कर वो कौन थे, अपनी जहालत थोड़ी सी कम कर लो।'

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!