मां की 35 साल पुरानी साड़ी पहन ईशा अंबानी ने रचाई शादी, देखें तस्वीरें

Edited By Konika, Updated: 14 Dec, 2018 01:10 PM

isha ambani wore mother saree in her marriage

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने हाल ही में आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लिए है। इन दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाजों से हुई। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इनकी शादी में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की...

मुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने हाल ही में आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लिए है। इन दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाजों से हुई। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इनकी शादी में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अपनी शादी में ईशा ने लाइट गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। जानकारी के लिए बता दें कि ईशा अंबानी ने अपनी जिंदगी के इस खास दिन पर अपनी मां की 35 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी संग ईशा ने लाल रंग की चूनर ली हुई थी, मगर ये दुपट्टा नहीं बल्कि नीता अंबानी की शादी की साड़ी का एक हिस्सा था, जो उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रही था। 

 

PunjabKesari, ईशा अंबानी इमेज, मुकेश अंबानी इमेज, नीता अंबानी इमेज, साड़ी इमेज

 

कन्यादान पर भावुक हुए नीता-मुकेश 

 

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें ईशा की मां नीता और पिता मुकेश अंबानी काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। दरअसल, कन्यादान की रस्मों के बीच दोनों काफी भावुक हो गए और बेटी ईशा भी काफी इमोशनल हो गईं। वहीं कन्यादान के समय आमिताभ बच्चन ने शादी में आए मेहमानों को कन्यादान की रस्म के महत्व के बारे में बताया।

 

PunjabKesari, ईशा अंबानी इमेज, मुकेश अंबानी इमेज, नीता अंबानी इमेज, साड़ी इमेज

 


जयमाला की रस्म 

 

ईशा और आनंद की जयमाला की रस्म आम शादियों की तरह ही हुई। इस दौरान आनंद को उनके दोस्तों ने कंधे पर उठा लिया, जिसके बाद ईशा आनंद को जयमाला नहीं डाल पाईं तो उनके भाई आगे आए। अनंत और आकाश अंबानी ने ईशा को कंधों पर उठा लिया। इस तरह दोनों ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाई।

 

PunjabKesari, ईशा अंबानी इमेज, मुकेश अंबानी इमेज, नीता अंबानी इमेज, साड़ी इमेज

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!