क्या प्रेग्नेंट हैं स्वरा भास्कर? जानें वायरल खबर की सच

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Jun, 2023 05:04 PM

is swara bhaskar pregnant know the truth of viral news

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस साल की शुरुआत में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग गुपचुप शादी रचाई थी, जिसका खुलासा कपल ने फरवरी के महीने अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर कर किया था। गुपचुप शादी के बाद दोनों ने 13 मार्च को दोस्त और पारिवारिक...

 

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस साल की शुरुआत में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग गुपचुप शादी रचाई थी, जिसका खुलासा कपल ने फरवरी के महीने अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर कर किया था। गुपचुप शादी के बाद दोनों ने 13 मार्च को दोस्त और पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में मैरिज की थी। वहीं अब शादी के लगभग साढे 4 महीनों बाद खबरें उड़ रही हैं कि स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, इन खबरों पर कपल का अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नही आया है। तो आइए जानते हैं क्या है इस खबर की सच्चाई।

 

 

दरअसल, हाल ही में एक न्यूज पोर्टल पर कथित ट्वीट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट हैं। जिस पोर्टल के नाम ये फर्जी खबरें चलाई गई, अब उसी न्यूज चैनल ने ट्विटर पर ऑफिशियल पोस्ट किया और इन खबरों को फेक बताया है। 


न्यूज पोर्टल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से जुड़ा ये फेक ट्वीट सोशल मीडिया पर न्यूज 24 के नाम से शेयर किया जा रहा है जो कि पूरी तरह से फर्जी है। हमने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है।'


तो यह पूरी तरह साफ है कि स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट नहीं है। उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही खबरें महज अफवाह थीं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!