Edited By Mehak, Updated: 18 Feb, 2025 03:01 PM

करण सिंह ग्रोवर का टीवी पर कमबैक होने जा रहा है। वह जी टीवी के शो "तुम से तुम तक" में नजर आएंगे, जिसमें वह 20 साल छोटी लड़की के साथ रोमांस करते दिखेंगे। इस शो का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है और खबरें हैं कि इसमें वह हेली शाह के साथ रोमांस करेंगे।...
बाॅलीवुड तड़का : करण सिंह ग्रोवर की टीवी जर्नी काफी शानदार रही है। उन्होंने 'दिल मिल गए' और 'कुबूल है' जैसे सुपरहिट शोज में काम किया है, और उन्हें टीवी का रोमांस किंग भी कहा जाता है। करण को रोमांटिक रोल्स में बहुत पसंद किया जाता है। अब खबरें आ रही हैं कि करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर टीवी पर कमबैक करने जा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 2020 में टीवी पर देखा गया था।
करण सिंह ग्रोवर का नया शो!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण सिंह ग्रोवर अब जी टीवी पर नजर आ सकते हैं। वे शो 'तुम से तुम तक' में दिखाई देंगे, जिसे LSD प्रोडेक्शन प्रोड्यूस कर रहा है। इस शो का फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चुका है। कहा जा रहा है कि यह शो मराठी शो 'तुला पाहते रे' का रीमेक होगा। अगर करण इस शो को साइन करते हैं, तो वे इस शो में 20 साल छोटी लड़की के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार , करण सिंह ग्रोवर को हेली शाह के साथ रोमांस करते हुए देखा जाएगा। पहले खबरें थीं कि इस शो के लिए निहारिका चौकसी और आशीष चौधरी को अप्रोच किया गया था, लेकिन अब करण और हेली ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। हालांकि, इस शो और करण सिंह ग्रोवर की वापसी को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इससे पहले करण को एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में ऋषभ बजाज के किरदार में देखा गया था। उन्होंने इस शो में एक साल काम किया था, लेकिन बाद में करण पटेल ने उनकी जगह ले ली थी। इसके अलावा करण को 'कुबूल है 2.0' में भी देखा गया था, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ था।