नहीं रहीं भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो, 81 की उम्र में निधन

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Dec, 2025 03:21 PM

india s first femina miss india meher castelino passed away

भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो अब इस दुनिया में नहीं रही। वह 81 साल में इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। मेहर के निधन की पुष्टि फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन के इंस्टाग्राम पेज से की गई है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके...

मुंबई. भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो अब इस दुनिया में नहीं रही। वह 81 साल में इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। मेहर के निधन की पुष्टि फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन के इंस्टाग्राम पेज से की गई है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। मिस इंडिया वर्ल्ड 2025 नंदिनी गुप्ता ने भी पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है।


मेहर कैस्टेलिनो ने साल 1964 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें वह कुछ समय से उम्र से संबंधित परेशानियों से जूझ रही थीं।

  

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजर ने पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो के निधन की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो शेयर की और दुख जाहिर करते हुए लिखा, ‘गहरे दुख के साथ, हम फेमिना मिस इंडिया 1964 और पहली फेमिना मिस इंडिया रहीं मेहर कैस्टेलिनो के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। उन्होंने नए रास्ते खोले, मानक स्थापित किए और आने वाली पीढ़ियों की महिलाओं को निडर होकर सपने देखने की नींव रखी। उनकी विरासत उनके सफर के माध्यम से जीवित रहेगी जिन्हें उन्होंने संभव बनाया और उन सपनों को साकार करने में मदद की।’

नंदिनी गुप्ता ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘उन्होंने हम सबके लिए रास्ता बनाया। आपकी आत्मा को शांति मिले, मैडम।’

  मेहर कैस्टेलिनो के बारे
 
बता दें, मेहर कैस्टेलिनो का जन्म मुंबई में हुआ था। ग्रैजुएशन करने के बाद ही उन्होंने साल 1964 में फेमिना मिस इंडिया का पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने मिस यूनिवर्स और मिस यूनाइटेड नेशंस प्रतियोगिताओं में भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!