Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Sep, 2019 11:48 AM

कई बार सेलेब्रिटी को फैंस के साथ असहज स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है। एयरपोर्ट पर सेल्फी क्लिक करने से लेकर पब्लिक इवेंट्स में भीड़ होने तक सेलेब्स को यह सब झेलना पड़ा है। लेकिन जब सोशल मीडिया की बात आती है, तो इन स्टार्स के फैंस पर्सनल लाइफ से...
बॉलीवुड तड़का टीम। कई बार सेलेब्रिटी को फैंस के साथ असहज स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है। एयरपोर्ट पर सेल्फी क्लिक करने से लेकर पब्लिक इवेंट्स में भीड़ होने तक सेलेब्स को यह सब झेलना पड़ा है। लेकिन जब सोशल मीडिया की बात आती है, तो इन स्टार्स के फैंस पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल तक कुछ भी लिखते हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन शुरू किया और उनके एक फोलोवर ने उनसे वर्जिनिटी के बारे में सवाल पूछ लिया। फैन ने पूछा, "आपने वर्जिनिटी कब खोई थी?" इस पर इलियाना ने ट्रोल को करारा जवाब दिया और लिखा, "वाह। बहुत क्यूरियस हो?? आपकी मां इस पर क्या कहेंगी?"

पर्सनल लाइफ की बात करें तो, इलियाना ने एंड्रयू नीबोन से अपने आपको अलग कर लिया है। जिन्हें उन्होंने अपने 'पति' के रूप में बताया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने सोशल मीडिया से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। दरअसल, इलियाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज से अपने साथ की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। जबकि एक्ट्रेस को ज्यादातर फिजी से तस्वीरें शेयर करते देखा जाता है, इलियाना को हाल ही में मुंबई में गणेश चतुर्थी मनाने के लिए अंबानी निवास पर देखा गया था।

वर्क फ्रंट पर, इलियाना ने बर्फी के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था!, हालांकि उन्होंने पहले कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया हुआ था। 2018 में अजय देवगन की फिल्म 'रेड' के बाद, उनकी अंतिम फ़िल्म रवि तेजा स्टारर तेलुगु फ़िल्म 'अमर अकबर एंथोनी' थी। इस फिल्म से उन्होंने छह साल के बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी की थी।