Edited By Mehak, Updated: 04 Apr, 2025 06:16 PM

आज सुबह दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया है। 87 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और पीछे परिवार को अकेला छोड़कर चले गए। मनोज कुमार ने अपने करियर में देशभक्ति पर आधारित फिल्मों से काफी पहचान बनाई थी और उन्हें अपार प्यार...
बाॅलीवुड तड़का : आज सुबह दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया है। 87 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और पीछे परिवार को अकेला छोड़कर चले गए। मनोज कुमार ने अपने करियर में देशभक्ति पर आधारित फिल्मों से काफी पहचान बनाई थी और उन्हें अपार प्यार मिला था। उनका फिल्मी करियर 68 साल लंबा रहा, जिसमें उन्होंने लगभग 50 फिल्मों में काम किया। इसके अलावा, वह एक अभिनेता, निर्देशक, स्क्रीन राइटर, गीतकार और एडिटर के रूप में भी हिंदी सिनेमा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे।
अब, उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति के बारे में चर्चा हो रही है। मनोज कुमार को अपनी देशभक्ति फिल्मों से स्टारडम मिला और उन्होंने एक बड़ी संपत्ति भी बनाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज कुमार की कुल संपत्ति करीब 20 मिलियन डॉलर (लगभग 170 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।

मनोज कुमार का मुंबई में एक आलीशान बंगला था, जो जूहू इलाके में स्थित है। उनका यह सात मंजिला घर बहुत ही शानदार था और इसके अलावा भी उनकी कई अन्य संपत्तियां थीं, जिनसे उन्हें अच्छी कमाई होती थी।

मनोज कुमार के जाने के बाद उनका परिवार उनकी इस संपत्ति का हकदार होगा, जिसे वह जीवनभर की मेहनत से एकत्रित कर चुके थे।