अंतिम सफर पर मनोज कुमार: तिरंगे में लिपटे 'भारत कुमार', पति के पार्थिव शरीर पर फूट-फूटकर रोईं पत्नी शशि गोस्वामी

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Apr, 2025 11:24 AM

manoj kumar wife shashi goswami breaks down on his last rites

बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। 'भारत कमार' के नाम से मशहूर एक्‍टर ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 की सुबह उन्‍होंने आख‍िरी सांसें लीं। वहीं आज सुबह करीब 11:30 बजे जुहू स्थित...

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। 'भारत कमार' के नाम से मशहूर एक्‍टर ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 की सुबह उन्‍होंने आख‍िरी सांसें लीं। वहीं आज सुबह करीब 11:30 बजे जुहू स्थित श्मशान घाट पर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PunjabKesari

हाल ही में एक्टर की अंतिम यात्रा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो दिल तोड़ रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में मनोज कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे से लिपटा है। जहां सभी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। फूल चढ़ाकर सबने उनकी आत्मा की शांति की दुआ की।

PunjabKesari

 

मगर उनकी पत्नी शशि गोस्वामी की हालत ने सबकी आंखें नम कर दी।वीडियो में सफेद रंग के सलवार सूट और माथे पर बड़ी काली बिंदी लगाए पत्नी फफक-फफककर रो रही हैं। बेटे ने साइड से थामा है और कुछ लोग उन्हें गेंदे के फूल की माला पकड़ा रहे हैं, जो वह अपने दिवंगत पति के पार्थिव शरीर को चढ़ा दें। 

PunjabKesari

एक्टर मनोज कुमार के पत्नी रोते-बिलखते हुए उन्हें अंतिम विदाई देत हैं। माला पहनाती हैं और गले लगकर उन्हें आखिरी बार चूमती हैं क्योंकि अब वो उनके पास नहीं होंगे। अब वह उन्हें दोबारा स्पर्श नहीं कर पाएंगी। वह उनसे बातें नहीं कर पाएंगी। वह उनसे लिपट जाती हैं उनकी ये हालत देख हर कोई भावुक हो गया। बेटा भी ये देख अपने आंसू को रोक न सका। लेकिन मां को हिम्मत देने के कारण उसने खुद को कमजोर पड़ने नहीं दिया।  

PunjabKesari

मनोज कुमार की शशि से मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। उस दौरान एक्टर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई। बातें शुरू हुई। कॉलेज की छत पर ये एक-दूसरे से मुलाकात करते थे जिसकी भनक किसी को नहीं लगती थी। इनकी शादी हुई और बेटे को जन्म दिया।

बता दें कि  मनोज कुमार लंबे समय से स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और 21 फरवरी से ही अस्‍पताल में भर्ती थे। वहीं आज सुबह करीब 11:30 बजे जुहू स्थित श्मशान घाट पर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनोज कुमार के निवास पर तैयारियां जोरों पर हैं क्योंकि उनका परिवार, बॉलीवुड फिल्म बिरादरी और प्रशंसक आज उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए तैयार हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!