Edited By suman prajapati, Updated: 13 Jun, 2025 12:11 PM

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। अपने शानदार अभिनय और स्टाइलिश अंदाज़ के लिए पहचानी जाने वाली हिना खान ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से गुपचुप शादी कर ली है। शादी के बाद...
मुंबई. टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। अपने शानदार अभिनय और स्टाइलिश अंदाज़ के लिए पहचानी जाने वाली हिना खान ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से गुपचुप शादी कर ली है। शादी के बाद कपल हनीमून के लिए भी निकल गया है, लेकिन इस बीच न्यूलीवेड हिना को डॉक्टर के पास जाने की नौबत आ गई। इस बात का अपडेट एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को दिया है।
शादी के तुरंत बाद हिना अपने पति रॉकी के साथ हनीमून पर निकल गईं। दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे रेगिस्तान में डूबते सूरज का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। यह रोमांटिक तस्वीर शेयर कर रॉकी ने कैप्शन में लिखा- “कुदरत की पॉजिटिव एनर्जी हमारे रिश्ते में और प्यार और अपनापन भर दे।”
लेकिन इसी खूबसूरत सफर के बीच हिना खान को दांत में तेज़ दर्द शुरू हो गया, जिसने उनका मूड खराब कर दिया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक डेंटल क्लिनिक में बैठी नज़र आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा:“दुल्हन को दांत में दर्द है।” साथ ही उन्होंने क्लिनिक के अंदर की कुछ झलकियां भी फैंस के साथ शेयर कीं।
बता दें, इससे पहले हिना खान एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्हें स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर है। इसके बावजूद उनका साहस और सकारात्मकता काबिल-ए-तारीफ है। हिना अपनी बीमारी से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
वहीं, अब दांत के दर्द की खबर सुनकर उनके फैंस थोड़े परेशान हुए, लेकिन उन्होंने कमेंट्स और मैसेजेस के जरिए हिना को जल्द ठीक होने की दुआएं भेजीं।