Edited By Mehak, Updated: 24 Feb, 2025 06:37 PM

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने हाल ही में फिल्म 'ओम शांति ओम' की शांति प्रिया का आइकॉनिक सीन रिक्रिएट किया। अपने वीडियो में वे दीपिका पादुकोण के अंदाज में हाथ हिलाते और फ्लाइंग किस देती नजर आईं। कुछ फैंस को उनका ये अंदाज पसंद आया, तो कुछ ने...
बाॅलीवुड तड़का : पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस हानिया आमिर अक्सर भारत में भी चर्चा में रहती हैं। कभी वे अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं, तो कभी बादशाह के साथ अफेयर की खबरों को लेकर लाइमलाइट में आ जाती हैं। हाल ही में वे एक खास वीडियो की वजह से चर्चा में आ गई हैं, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम के एक आइकॉनिक सीन को रिक्रिएट किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
शांति प्रिया की तरह दिया पोज
हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक कार से उतरती हैं और वहां मौजूद लोग उनके लिए तालियां बजाते और चीयर करते नजर आते हैं। इस दौरान हानिया ने गोल्डन कलर का शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस पहना हुआ है, जिसे उन्होंने मैचिंग नेट दुपट्टे के साथ पेयर किया है। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन ईयररिंग्स और खुले बालों के साथ पूरा किया।
वीडियो में हानिया ठीक उसी अंदाज में लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन करती नजर आ रही हैं, जैसे ओम शांति ओम फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अपने किरदार शांति प्रिया के लिए किया था। इतना ही नहीं, वे मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस भी देती हैं।
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
हानिया आमिर का यह वीडियो देखते ही कई लोगों को दीपिका पादुकोण की याद आ गई, लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने हानिया को दीपिका से तुलना करते हुए मजेदार कमेंट्स किए।

एक यूजर ने लिखा, 'दीपिका बनने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन नहीं बन पाएंगी।', दूसरे ने लिखा, 'अपने आपको दीपिका समझ रही हैं।', तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'दीपिका जैसी तो नहीं, लेकिन काफी अच्छा था।', वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'इस गाने के साथ बस दीपिका ही याद आती हैं।'
कुछ लोगों ने मजाक में हानिया को 'शांति प्रिया फ्रॉम मीशो' कहकर ट्रोल भी किया। हालांकि, उनके फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आया और उन्होंने हानिया की तारीफ भी की।
हानिया आमिर इससे पहले भी भारतीय कलाकारों के साथ इंटरैक्शन को लेकर चर्चा में रही हैं। हाल ही में वे दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट में भी नज़र आई थीं।