Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Apr, 2018 04:04 PM

टीवी के पॉपुलर एक्टर गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी ने 5 फरवरी को अलवर के तिजारा फोर्ट पैलेस में शादी की थी। 31 मार्च को पंखुड़ी का शादी के बाद पहला बर्थडे था जिसे उनके पति गौतम ने खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हाल ही में उनकी बर्थडे सेलिब्रेशन की...
मुंबई: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौतम रोड़े ने 31 मार्च को पत्नी पंखुड़ी का शादी के बाद पहला बर्थडे था जिसे उनके पति गौतम ने खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ये शादी के बाद पखुंड़ी का पहला बर्थडे था। उनकी बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
गौतम में इंस्टा पर बीवी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे बीवी लव यू.। तस्वीरों में पंक्ति केक काटते हुए नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह पति को केक खिलाते हुए दिखाई दे रही हैं।

यह कपल सोनी चैनल के कार्यक्रम सूर्यपुत्र कर्ण में साथ काम कर चुका है। दोनों कलाकारों ने गुपचुप पिछले साल दिवाली के मौके पर सगाई कर ली थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।

धूम-धाम से इनकी शाही शादी में ये दोनों परफेक्ट कपल लग रहे थे। गौतम और पंखुड़ी 2 साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। गौतम और पंखुड़ी की उम्र में 13 साल का अंतर है। पंखुड़ी जहां 27 की हैं, वहीं गौतम 40 के।

बता दें कि गौतम सरस्वतीचंद्र और महाकुंभ जैसे सीरियलों में काम कर पॉपुलर हुए थे। पंखुड़ी रजिया सुल्तान, क्या कसूर है अमला का जैसे सीरियलों में काम कर चुकी हैं।
