मंडप से आई पहली तस्वीर:सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए वरुण-लावण्या, लाल जोड़े में बेहद प्यारी दिखीं दुल्हनिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Nov, 2023 09:00 AM

first picture of newly wed varun tej lavanya tripathi

साउथ स्टार वरुण तेज और  लावण्या त्रिपाठी आखिरकार एक-दूजे के हो गए। कपल ने 1  नवंबर, 2023 को टस्कनी में सात फेरे लिए। हाल ही में कपल की शादी के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में कपल शादी के मंडप में नजर आ रहा है। लुक की बात करें को वरुण...

मुंबई: साउथ स्टार वरुण तेज और  लावण्या त्रिपाठी आखिरकार एक-दूजे के हो गए। कपल ने 1  नवंबर, 2023 को टस्कनी में सात फेरे लिए। हाल ही में कपल की शादी के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में कपल शादी के मंडप में नजर आ रहा है। लुक की बात करें को वरुण क्रीम कलर की भारी सजावट वाली शेरवानी में हैंडसम दिखे। उन्होंने अपने इस लुक को  दोशाला के साथ पूरा किया।

PunjabKesari

वहीं उनकी दुल्हनिया लाल जोड़े में बला की खूबसूरत दिखीं। दिवा की शादी के लहंगे में हर तरफ जटिल ज़री की कढ़ाई की गई थी। मांग टीका, नेकलेस, हाथों में पिया के नाम की मेंहदी दुल्हन बनीं लावण्या के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। फैंस कपल की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

मंगलवार को कपल की हल्‍दी और पूल पार्टी थी। हल्दी समारोह में दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर जमकर धमाल मचा। इस मौके पर लगभग सभी मेहमान और घरवाले पीले रंग के कपड़ों में नजर आए। एक तस्वीर में दूल्‍हा-दुल्‍हन वरुण और लावण्या एक दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर सोमवार को हुई कॉकटेल पार्टी से कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं। इनमें वरुण ने सफेद रंग का सैटिन सूट पहना है और काले पैंट्स के साथ बो-टाई लगाई है। जबकि लावण्‍या ने सिल्‍वर-व्‍हाइट कलर का गाउन पहना है। दिलचस्‍प है कि राम चरण ने भी अपने भाई की तरह ही सफेद और काले रंग का सूट पहना है। राम चरण की पत्‍नी उपासना कोनिडेला ने काले रंग का गाउन पहन रखा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!