Edited By suman prajapati, Updated: 16 May, 2025 05:07 PM

देश-दुनिया में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के दीवानों की कमी नहीं है। एक्ट्रेस के फैंस हमेशा माधुरी की हर अदा पर फिदा रहते हैं। हाल ही में 15 मई को एक्ट्रेस ने अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और करीबियों की खूब...
मुंबई. देश-दुनिया में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के दीवानों की कमी नहीं है। एक्ट्रेस के फैंस हमेशा माधुरी की हर अदा पर फिदा रहते हैं। हाल ही में 15 मई को एक्ट्रेस ने अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और करीबियों की खूब शुभकामनाएं मिलती रहीं। वहीं, इस दिन जमशेदपुर में रहने वाले माधुरी दीक्षित के एक फैन ने उनका जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज से मनाया, जिसे जानकार एक्ट्रेस को भी दिल से खुशी होगी।
माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर इस फैन न तीन गरीबी लड़कियों की शादी की और शादी का सारा खर्च भी खुद उठाया है। माधुरी के इस फैन का नाम पप्पू सरदार है, जो हर साल एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाता है। इस साल पप्पू ने माधुरी के बर्थडे को ज्यादा खास बनाने के लिए तीन गरीब लड़कियों की शादी करवाई। पहले इन लड़कियों की शादी हुई, उन्हें तोहफे दिए गए और फिर माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का केक काटा गया। इस सेलिब्रेशन में गरीबी लड़कियों के परिवार वाले भी शामिल हुए।

इस पर बात करते हुए पप्पू सरदार ने मीडिया से कहा- ‘गरीब लड़कियों की शादी कराकर वह माधुरी दीक्षित को एक अनमोल तोहफा देना चाहते थे।’ वह बताते हैं कि गरीब लड़कियों का कन्यादान करके उन्हें भी काफी सुकून मिला है, अच्छा लगा है।

माधुरी के पति ने भी की प्यार भरी पोस्ट
बता दें, माधुरी दीक्षित के बर्थडे पर उनके पति श्रीराम नेने ने कई तस्वीरें शेयर कर प्यार भरा पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थ डे, आपने हमारी जिंदगी को रोशन किया है। हमारी जिंदगी में हर चीज को बेहतर बनाया है। मैं आपको फिर से चुनूंगा। हमें दिए गए प्यार, हंसी के लिए शुक्रिया। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा।’