मशहूर निर्देशक और लेखक एस.एस. डेविड का निधन, अचानक सीने में उठा दर्द, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Sep, 2025 10:58 AM

famous director and writer s s david passed away

साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर और लेखक एस.एस. डेविड का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि डेविड को 31 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे बेंगलुरु की एक फार्मेसी में अचानक सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर...

मुंंबई. साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर और लेखक एस.एस. डेविड का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि डेविड को 31 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे बेंगलुरु की एक फार्मेसी में अचानक सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत बेंगलुरु के आरआर नगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


अंतिम संस्कार को लेकर असमंजस में परिवार 

एस.एस. डेविड के परिवार वाले इस समय बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं। उनकी बहन उडुपी (कप्पू) में रहती हैं और स्वास्थ्य कारणों से यात्रा नहीं कर सकतीं। ऐसे में उन्होंने डेविड का अंतिम संस्कार वहीं कराने की इच्छा जताई है।

 

फिलहाल, डेविड का पार्थिव शरीर विक्टोरिया अस्पताल में रखा गया है। पुलिस अंतिम संस्कार से जुड़ी परिवार की अनुमति का इंतज़ार कर रही है। उनके दोस्त भी परिवार की तरफ से किसी सूचना का इंतजार कर रहे हैं।


एस.एस. डेविड के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। उनके दोस्तों का कहना है कि “डेविड बहुत अच्छे इंसान थे। इंडस्ट्री हमेशा उन्हें याद रखेगी।” ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

 
कन्नड़ सिनेमा में बनाई थी दमदार पहचान

एस.एस. डेविड ने 1990 के दशक में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और जल्द ही अपनी अलग पहचान बना ली थी। उन्होंने 'जय हिंद' और 'धैर्य' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया, जो दर्शकों को काफी पसंद आईं। इसके अलावा, डेविड ने 'पुलिस स्टोरी' जैसी हिट एक्शन फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!