दुखदः मशहूर सिनेमैटोग्राफर जॉनी लाल ने तोड़ा दम, कोरोना बना जान का दुश्मन

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Apr, 2021 01:28 PM

famous cinematographer johnny lal is no more

हिंदी सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफ जॉनी लाल का निधन हो गया है। उनका निधन बीते बुधवार मुंबई स्थित घर में हुआ है। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि जॉनी लाल कोरोना वायरस का...

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफ जॉनी लाल का निधन हो गया है। उनका निधन बीते बुधवार मुंबई स्थित घर में हुआ है। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

PunjabKesari


बताया जा रहा है कि जॉनी लाल कोरोना वायरस का शिकार हो गए थे और घर पर ही होम क्वारंटीन होकर वो अपना इलाज करवा रहे थे। लेकिन वो इस वायरस से जिंदगी की जंग न जीत सके और बुधवार को घर पर ही दम तोड़ दिया।

 

जॉनी लाल के निधन की खबर आर माधवन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'त्रासदियों की गाथा फिलहाल जारी है, हमने एक अद्भुत व्यक्ति को खो दिया है। जो रहना है तेरे दिल में DOP थे। आपकी आत्मा को शांति मिले जॉनी लाल सर। आपकी विनम्रता, दयालुता और प्रतिभा हम सबको बहुत याद आएगी। आपने इतनी खूबसूरती से रहना है तेरे दिल में काम किया, जो हमारे मन में बस गया है। आपको स्वर्ग में जगह मिले। मन उदास और दुखी है।
बता दें, जॉनी लाल ने आर माधवन स्टारर फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' और तुषार कपूर स्टारर फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' जैसी फिल्मों के लिए सिनेमाटोग्राफी की थी।   

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!