शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध बनाए..महिला ने रैपर वेदान पर लगाया बलात्कार का आरोप, हुई FIR

Edited By suman prajapati, Updated: 31 Jul, 2025 05:32 PM

woman accused rapper vedan of rape fir lodged

साउथ इंडस्ट्री से यौन शोषण के आरोपों के मामले इस वक्त खूब सामने आ रहे हैं। जहां बीते दिन एक महिला ने विजय सेतुपति पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वहीं, अब वेदान नाम से मशहूर मलयालम रैपर और सॉन्ग राइटर हिरंदास मुरली पर एक महिला डॉक्टर ने गंभीर आरोप...

मुंबई. साउथ इंडस्ट्री से यौन शोषण के आरोपों के मामले इस वक्त खूब सामने आ रहे हैं। जहां बीते दिन एक महिला ने विजय सेतुपति पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वहीं, अब वेदान नाम से मशहूर मलयालम रैपर और सॉन्ग राइटर हिरंदास मुरली पर एक महिला डॉक्टर ने गंभीर आरोप लगाते हुए यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। 


पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मशहूर मलयालम रैपर वेदान के खिलाफ एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा है कि मशहूर रैपर वेदान ने शादी का झूठा वादा कर लंबे समय तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।  


महिला ने कहा के रैपर ने 2021-2023 के बीच राज्य के विभिन्न स्थानों पर कई मौकों पर उनका यौन उत्पीड़न किया। महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने रैपर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पहले भी लगे कई गंभीर आरोप
बता दें, इससे पहले रैपर वेदान को इस साल अप्रैल में एक ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिर जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके तुरंत बाद, वन विभाग नेएक तेंदुए के दांत के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया था और फिर रैपर जमानत पर रिहा हो गए थे। इतना ही नहीं, इसके बाद इसी साल मई में एक भाजपा नेता ने उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने और अपने संगीत के माध्यम से जाति-आधारित विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। वेदान की मुश्किलें तब और बढ़ गई जब उनके फ्लैट से गांजा बरामद हुआ था। ऐसे में यह पहली बार नहीं है, जब वेदान पुलिस के घेरे में आए हों। कानूनी विवादों से उनका नाता काफी पुराना है।

कौन हैं रैपर वेदान ?

 'वॉयस ऑफ द वॉइसलेस' रैप वीडियो के फेमस वेदा कई फिल्मों के लिए गाना गा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने हिट फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' के प्रोमो सॉन्ग 'कुथांथ्रम' के लिए संगीत निर्देशक सुशीन श्याम के साथ काम किया था जो हिट साबित हुआ।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!