शेखर कपूर को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर एक्स वाइफ सुचित्रा को हुआ गर्व, कहा- वो निश्चित रूप से इसके हकदार हैं

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Jan, 2025 01:16 PM

ex wife suchitra felt proud on shekhar kapur padma bhushan award

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साल 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इसमें फिल्ममेकर शेखर कपूर को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के बाद शेखर को खूब बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, फिल्ममेकर की एक्स वाइफ और...

मुंबई.  केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साल 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इसमें फिल्ममेकर शेखर कपूर को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के बाद शेखर को खूब बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, फिल्ममेकर की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी उनकी इस अचीवमेंट पर अपनी खुशी जाहिर की है और कहा कि उन्हें कावेरी के पिता शेखर पर गर्व है।   

  PunjabKesari


मीडिया के साथ बातचीत में शेखर कपूर की पूर्व पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा, 'शेखर पर बहुत गर्व है। उन्होंने बहुत मेहनत की है। जब उन्होंने 1999 में पद्मश्री जीता, तब भी मैंने कहा था कि पद्मश्री क्यों- निश्चित रूप से वह पद्म भूषण के हकदार हैं। और आज मिल गया। कावेरी के पिता पर बहुत गर्व है।'

PunjabKesari

 

वहीं, पद्म भूषण मिलने के बाद शेखर ने X पर अपनी खुशी जताते हुए लिखा, 'क्या सम्मान मिला है। मैं आभारी हूं कि भारत सरकार ने मुझे पद्म भूषण के योग्य समझा।'

उन्होंने आगे लिखा, 'उम्मीद है कि यह पुरस्कार मुझे उस इंडस्ट्री की सेवा करने के लिए और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा, जिसका मैं हिस्सा हूं। साथ ही मैं उस खूबसूरत राष्ट्र की सेवा करने के लिए और अधिक प्रयास करूंगा, जिसका नागरिक होने के लिए मैं बहुत भाग्यशाली हूं। मेरे भारत के दर्शकों का भी धन्यवाद, क्योंकि आप हैं तो मैं हूं।'

वहीं, शेखर कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका साल 2007 में पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति से तलाक हो गया था और उनकी एक बेटी कावेरी भी है। हालांकि, तलाक के बावजूद सुचित्रा और शेखर प्रोफेशनल लाइफ में हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!