Edited By Konika, Updated: 07 Jan, 2019 03:23 PM

एक्ट्रेस और टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने जैसे आज अपने इंस्टाग्राम पर एक हॉट फोटो शेयर की तो फैंस ने कमेंट करते हुए कहा कि ''लो हो गया न्यू ईयर का शुभारंभ''। दरअसल, एक्ट्रेस दिशा पाटनी की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर बेहद जबरदस्त है। उन्हें...
मुंबई: एक्ट्रेस और टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने जैसे आज अपने इंस्टाग्राम पर एक हॉट फोटो शेयर की तो फैंस ने कमेंट करते हुए कहा कि 'लो हो गया न्यू ईयर का शुभारंभ'। दरअसल, एक्ट्रेस दिशा पाटनी की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर बेहद जबरदस्त है। उन्हें अपने फैंस को रिझाना भी बखूबी आता है। इसलिए वह अक्सर ऐसी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिशा द्वारा शेयर की गई तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे है। पहली तस्वीर में दिशा बिकिनी पहने नजर आ रही है, वहीं दूसरी तस्वीर में वह फ्लोरल ड्रेस में कहर ढा रही है।
वैसे दिशा की गिनती अब इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेसेस में होती है। अपने फैंस के लिए दिशा बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है। कुछ दिन पहले ही दिशा मालदीव में हॉलीडे एंजॉय कर रही है। वहां से दिशा ने कुछ हॉट तस्वीरें भी शेयर की थी। इस दौरान उनके साथ उनके बॉयफ्रैंड टाइगर श्रॉफ भी थे। अगर काम की बात करे तो दिशा जल्द ही सलमान संग फिल्म भारत में नजर आएंगी। इस फिल्म में सलमान, दिशा के अलावा कैटरीना और वरुण धवन भी नजर आएंगे।
