'धुरंधर' के सीक्वल को लेकर मेकर्स का बड़ा ऐलान, 2026 में पांच भाषाओं में  रिलीज़ होगा पार्ट 2

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Dec, 2025 03:15 PM

dhurandhar 2 will be released in five languages  in 2026

5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर लगातार अपना जलवा बिखेर रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसे तगड़ी कमाई के साथ दर्शकों का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके साथ ही दर्शक इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी एक्साइटमेंट दिखाने लगे हैं। इसी बीच मेकर्स ने...

मुंबई. 5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर लगातार अपना जलवा बिखेर रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसे तगड़ी कमाई के साथ दर्शकों का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके साथ ही दर्शक इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी एक्साइटमेंट दिखाने लगे हैं। इसी बीच मेकर्स ने जानकारी दी कि इस फिल्म का सीक्वल अगले साल रिलीज होगा।   

दर्शकों की स्वाभाविक मांग को देखते हुए और भारत के साथ-साथ विदेशों में बसे साउथ इंडियन दर्शकों को ध्यान में रखते हुए, धुरंधर के मेकर्स ने फैसला किया है कि धुरंधर 2 को शुरुआत से ही सभी प्रमुख भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।


मेकर्स ने खुलासा किया कि धुरंधर 2 को ईद 2026 में 19 मार्च 2026 को रिलीज़ किया जाएगा। यह फिल्म एक साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम, पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी।

फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर आदित्य धर कर रहे हैं। धुरंधर 2 में कहानी और एक्शन दोनों को पहले से कहीं ज़्यादा बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा। फिल्म इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसे 2026 की सबसे ज़्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में माना जा रहा है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!