Edited By Vikas Sharma, Updated: 31 Jan, 2020 11:21 AM

संजय वजीरानी फूडलिंक सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक अब पंजाब व चंडीगढ़ में भी अपनी सेवाएं लॉन्च कर रहे हैं।
बॉलीवुड तड़का टीम. रणवीर और दीपिका पादुकोण की शादी में संजय वजीरानी कैटरर ने किया था खाने का प्रबंधन और अब संजय वजीरानी ही एक्ट्रेस सिमरन कौर मुंडी की शादी में भी कैटरिंग का काम देख रहे हैं। शुक्रवार 31 जनवरी को सिमरन पंजाबी सिंगर गुरदास मान की बहू बन गई हैं। सिमरन, गुरदास मान के बेटे गुरिकेक मान की हो गई हैं। हम आपको स्टार्स की शादी में कैटरिंग करने वाले शख्स से मिलवाने जा रहे हैं। जी हां, यह हैं फूडलिंक के संस्थापक संजय वजीरानी, जो अब पंजाब में भी अपनी सेवाएं लॉन्च कर चुके हैं।

पंजाब में अब रॉयल वेडिंग्स में अपनी सेवाएं देने को तैयार संजय ने बॉलीवुड का दिल जीतने के बाद पालीवुड में अपनी सेवाएं शुरू कर दी है। हाल ही में चंडीगढ़ में संजय ने मीडिया से बातचीत में फ़ूडलिंक से जुड़ी कई बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि साल 2018 में उन्होंने बॉलीवुड की सबसे चर्चित रणवीर और दीपिका की शादी में भी कैटरर का काम किया था। यह शादी इटली में हुई थी और संजय अपनी पूरी टीम के साथ वहां मेहमानों का स्वागत करने तैयार थे।
संजय ने फूडलिंक की स्थापना 2002 में की थी। ऑथेंटिक फूड उपलब्ध कराना संजय के बिजनेस की यूएसपी है। उनके पास देश के हर कोने से चुनिंदा शेफ हैं। इटली में दीपिका और रणवीर की शादी में खाना तैयार करने वाले शेफ इटली के थे, जिन्हें भारतीय अंदाज में ढाल दिया गया। उन्हें इसके लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी गई थी। उनका पहनावा भी बदला गया। सभी शेफ को धोती और मैसूर पगड़ी पहनाई गई। उन्हें भारतीय व्यंजनों को सही से बोलने की भी ट्रेनिंग दी गई। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह प्रॉजेक्ट संजय के लिए काफी सफल रहा।
.jpg)
संजय बताते हैं, 'हम पूरी दुनिया में शाही अंदाज में खाने का अनुभव प्रदान करते हैं। हमारी लिस्ट में अंबानी, अडानी, बच्चन फैमिली जेएसडब्लू ग्रुप जैसे बड़े नाम हैं, जहां हम अपनी सर्विस मुहैया करा चुके हैं। इसके साथ ही हम मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु जैसे शहरों में अपने रेस्टोरेंट के माध्यम से खाने की पेशकश करते हैं। ये रेस्टोरेंट चाइना बिस्ट्रो, इंडियन बिस्ट्रो और ग्लोबल जंक्शन हैं।'
.jpg)
संजय कहते हैं कि 2011 में टाइम्स फूड गाइड अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद कंपनी की कामयाबी में चार चांद लग गए। उसी साल कंपनी ने मुंबई के ठाणे में चाइना बिस्ट्रो रेस्टोरेंट शुरू किया और फिर 2013 में मुंबई के ही वर्ली में एक नया रेस्टोरेंट खोला।
.jpg)
simran kaur mundi wedding
