लेडी लव संग शादी के बंधन में बंधे अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस,व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं 55 की लॉरेन सांचेज़

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Jun, 2025 04:16 PM

jeff bezos and lauren sanchez are now married

अरबपति कारोबारी और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और पेशे से पत्रकार रह चुकीं लॉरेन सांचेज संग अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। जी हां, कपल ने अपनी वेनेजिया (वेनिस) वेडिंग की पहली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें दोनों बेहद खुश और...

लंदन: अरबपति कारोबारी और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और पेशे से पत्रकार रह चुकीं लॉरेन सांचेज संग अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। जी हां, कपल ने अपनी वेनेजिया (वेनिस) वेडिंग की पहली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें दोनों बेहद खुश और रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

61 केजेफ बेजोस ने  शुक्रवार को इटली के सैन जॉर्जियो माजियोरे द्वीप पर 55 की लॉरेन सांचेज़ के साथ विवाह के बंधन में बंधने की कसमें खाईं। इस भव्य समारोह में लगभग 200 वीआईपी मेहमान शामिल हुए, जिसमें बिजनेस, हॉलीवुड और फैशन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। शादी के लोकेशन और गेस्टलिस्ट ने इस इवेंट को वाकई ग्लोबल टॉकिंग पॉइंट बना दिया।

PunjabKesari

लुक की बात करें दुल्हनिया लॉरेन सांचेज़ ने पारंपरिक अंदाज़ में एक व्हाइट लेस गाउन और वेल पहना था। वहीं उनके पति अमेज़न के अरबपति जेफ बेजोस ने अपने लुक को क्लासिक रखते हुए टक्सीडो में शिरकत की। इस शाही जोड़ी की शादी का हर डीटेल बेहद रॉयल और एलीगेंट नजर आया, जिसने इस इवेंट को वाकई में यादगार बना दिया।

PunjabKesari

इस कपल ने छह साल के रिलेशनशिप के बाद शादी रचाई है। यह जेफ बेजोस की दूसरी शादी है; इससे पहले वह मैकेंज़ी स्कॉट के साथ 25 साल तक विवाहित रहे थे। वहीं लॉरेन सांचेज़, जो एक पूर्व न्यूज एंकर हैं, की पहली शादी पैट्रिक व्हाइटसेल से हुई थी। दोनों ने अपनी पिछली शादियों के बाद नए सफर की शुरुआत की है और अब यह जोड़ी अपनी नई जिंदगी को लेकर बेहद एक्साइटेड और खुश नजर आ रही है।

में भी अपनी स्किल का जलवा दिखाया था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!