दीपिका पादुकोण ने रोशन किया देश का नाम, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 में शामिल हुईं एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Jul, 2025 11:40 AM

deepika padukone joined the hollywood walk of fame in 2026

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर देश का नाम रोशन करते हुए सुर्खियों में हैं। लंबे समय से अपने काम के घंटों और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर चर्चा में रहीं दीपिका ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 में शामिल...

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर देश का नाम रोशन करते हुए सुर्खियों में हैं। लंबे समय से अपने काम के घंटों और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर चर्चा में रहीं दीपिका ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 में शामिल किया गया है, और खास बात ये है कि वह मोशन पिक्चर कैटेगरी में नाम पाने वाली पहली भारतीय महिला एक्ट्रेस बन गई हैं।

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में दीपिका का नाम
इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा हाल ही में की गई है। 2026 की वॉक ऑफ फेम क्लास के लिए चुने गए कलाकारों की सूची बुधवार को जारी की गई, जिसमें दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। यह सूची हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा तैयार की जाती है, जिसके चयन पैनल ने 20 जून को सैकड़ों नामों की समीक्षा के बाद 35 प्रतिभाओं का चयन किया। इसके बाद 25 जून को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा 3 जुलाई को ओवेशन हॉलीवुड में आयोजित एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। इस अवसर पर वॉक ऑफ फेम सिलेक्शन कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने इस उपलब्धि को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व का क्षण बताया।

दीपिका की ग्लोबल पहचान
दीपिका पादुकोण भारतीय सिनेमा की उन चंद ए्कट्रेसेस में से हैं जिनका नाम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बड़ी इज्ज़त और सम्मान के साथ लिया जाता है। इससे पहले, उन्हें साल 2018 में टाइम मैगजीन ने दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल किया था। वहीं अब हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में उनका नाम आना उनकी लोकप्रियता और योगदान का एक और बड़ा प्रमाण है।

क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम?
हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित लॉस एंजेलिस शहर के हॉलीवुड बुलेवार्ड पर फैली एक मशहूर जगह है। यह एक लंबी सड़क है जिसकी फर्श पर स्टार-आकार की पट्टिकाएं लगाई जाती हैं। हर स्टार पर उस कलाकार का नाम लिखा होता है जिसने फिल्म, टेलीविजन, संगीत, थिएटर या रेडियो जगत में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

अब तक इस वॉक ऑफ फेम में 2,700 से अधिक सितारों के नाम शामिल किए जा चुके हैं और यह जगह दुनियाभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। लाखों लोग हर साल यहां सिर्फ इन सितारों को देखने आते हैं और अब दीपिका पादुकोण का नाम भी इस सम्मानजनक स्थान पर चमकेगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!