Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Aug, 2022 12:08 PM

'भगवान के घर देर है अंधेर नहीं ये' बात टीवी कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी पर एकदम फिट बैठती हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसी साल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बना ये कपल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहा है। कपल के घर शादी के 11 साल बाद...
मुंबई: 'भगवान के घर देर है अंधेर नहीं ये' बात टीवी कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी पर एकदम फिट बैठती हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसी साल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बना ये कपल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहा है। कपल के घर शादी के 11 साल बाद नन्हीं परी की किलकारी गूंजी थी जिसका नाम उन्होंने लियाना चौधरी रखा था। वहीं अब लियाना के जन्म के 2 महीने बाद देबीना ने फैंस के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की।
शेयर की तस्वीर में देबीना गुरमीत को गले लगाए नजर आ रही हैं। वह अपने हाथों में सेनोग्राफी थामें हैं। वहीं गुरमीत कैमरे की तरफ पीठ किए हैं। इश दौरान लियाना पापा की गोद में नजर आ रही हैं। वह कैमरे को टकटकी लगाए देख रही हैं।
इस तस्वीर के साथ देबीना ने लिखा "'कुछ फैसले सही समय पर होते हैं और उन्हें कोई नहीं बदल सकता है...यह एक ऐसा आशीर्वाद है..हमें पूरा करने के लिए जल्द ही आ रहा है बेबी नंबर 2।' #mommieagain #ontheway #pregnancydiaries #daddyagain #gurmeetchoudhary #debinabonnerjee ।

गुरमीत साल 2008 में टीवी सीरीज रामायण में नजर आए थे जिसमें उन्होंने भगवान राम का रोल निभाया था और उनके साथ सीता के रोल में देबीना बनर्जी थीं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। यहीं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने फरवरी 2011 में शादी की थी। वैवाहिक जीवन के 11 साल बाद 3 अप्रैल 2022 को कपल को एक बच्ची लियाना का आशीर्वाद मिला। वहीं अब बेटी के जन्म 4 महीने बाद कपल फिर पेरेंट्स बनने जा रहा है।