'उस समय बहुत दुख...' डिलवरी के वक्त दिशा वकानी मन में पढ़ रही थीं गायत्री मंत्र, बताया-'वो बोले चिल्लाना मत आप माता बन गईं'

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 Mar, 2025 03:32 PM

dayaben aka disha vakani chant gayatri mantra during delivery

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। इसमें कई कलाकार आए और गए लेकिन दयाबेन का रोल कोई न कर सका। शा वकानी के जाने के बाद से ये जगह आज भी खाली है। खैर। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी...

मुंबई:'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। इसमें कई कलाकार आए और गए लेकिन दयाबेन का रोल कोई न कर सका। शा वकानी के जाने के बाद से ये जगह आज भी खाली है। खैर। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात कर रही हैं कि कैसे उन्होंने बेटी कै जन्म दिया। उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह ऑपरेशन थिएटर के अंदर की बात बता रही हैं।

PunjabKesari

वीडियो में दिशा वकानी कह रही हैं 'जब मैं पहली बार माता बनी और मैंने सुना की मां बन गए हैं और डिलीवरी के वक्त बहुत दुख होता है। बहुत पेन होता है और मैं बहुत डर गई थी। पर मैं पैरेंटिंग का कोर्स कर रही थी। तो मुझे किसी ने बोला कि भाई आप मां हैं लेकिन चिल्लाना नहीं है आपको, आप चिल्लाएंगी तो अंदर बच्चा डर जाएगा। यही मंत्र ले लिया। गायत्री माता का मंत्र, और मैंने हंसते-हंसते डिलीवरी की।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'मेरे मन में सतत गायत्री मंत्र का स्मरण हो रहा था। आंखें बंद और हंसती रही। और मेरी बेटी स्तुति को मैंने जन्म दिया। ये चमत्कार मैं हर मां जो प्रेग्नेंट होती है उनको कहती हूं कि ये मंत्र आप बोलते रहिए क्या शक्ति मिलती है।वो चमत्कार आपको दिखेगा और वो बहुत याद रहेगा।'

PunjabKesari
मालूम हो कि दिशा वकानी 2017 से Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के साथ-साथ एक्टिंग से दूर हैं। साल 2017 में उन्होंने बेटी के जन्म के बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया था। कुछ समय बाद ऐसी खबरें आई थीं कि दिशा वकानी शो में वापसी करेंगी, लेकिन कुछ वजहों के कारण बात बीच में ही अटक गई। इसके बाद मई 2022 में दिशा वकानी ने बेटे को जन्म दिया। दिशा वकानी अब घर-गृहस्थी में बिजी हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!