'8 दिनों के लिए भेजा और 286 दिनों के बाद लौटे..चिरंजीवी और मानुषी छिल्लर ने सुनीता विलियम्स का धरती पर किया स्वागत

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Mar, 2025 05:18 PM

chiranjeevi and manushi chillar welcomed sunita williams on earth

भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को कुछ हफ्ते के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा गया था। लेकिन वे वहां कुछ खराबी के कारण 9 महीने, 14 दिनों के लिए फंसे रह गए थे। लंबे समय के बाद वह उनकी अंतरिक्ष से घर वापसी...

मुंबई. भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को कुछ हफ्ते के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा गया था। लेकिन वे वहां कुछ खराबी के कारण 9 महीने, 14 दिनों के लिए फंसे रह गए थे। लंबे समय के बाद वह उनकी अंतरिक्ष से घर वापसी हो गई है, जिसका देश-दुनिया में खूब जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, फिल्म एक्टर चिरंजीवी, एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर सहित कई सितारों ने भी उनका धरती पर स्वागत किया है। 

 


चिरंजीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स' पर एक पोस्ट में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर वापसी को ‘ऐतिहासिक' और ‘साहसिक' बताया। उन्होंने लिखा, ‘‘पृथ्वी पर आपका स्वागत है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर! ऐतिहासिक और साहसिक ‘घर' वापसी। अंतरिक्ष में आठ दिनों के लिए गए और 286 दिनों के बाद वापस लौटे, पृथ्वी की 4577 बार परिक्रमा करने के बाद लौटे।''


वहीं, एक्ट्रेस और पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने कहा कि वह हमेशा से विलियम्स जैसी महिलाओं की प्रशंसा करती रही हैं। उन्होंने अपने ‘एक्स' अकाउंट पर लिखा, ‘‘ऐसे क्षण मानवता को परिभाषित करते हैं। ऐसे में जब हम अपने शोध और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं, कठिन समय के दौरान हमारा संयम हमें परिभाषित करता है... आपका स्वागत है।''  


एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘स्प्लैशडाउन।''  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!