Dharmendra Last Rites: 'हीमैन' को अंतिम विदाई देने पहुंचे बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त

Edited By Mehak, Updated: 24 Nov, 2025 02:34 PM

bollywood actor sanjay dutt arrives to bid final farewell to dharmendra

बॉलीवुड से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से बीमार थे। उनके निधन की पुष्टि होते ही सेलेब्स और करीबी दोस्त अभिनेता के घर पहुंचकर अंतिम दर्शन देने लगे। हेमा...

बाॅलीवुड डेस्क : बॉलीवुड से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से बीमार थे। 

PTI के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण 31 अक्टूबर, 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए एडमिट कराया गया था। 10 नवंबर को उनकी तबीयत गंभीर हो गई थी।  बाद में उन्हें घर ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।  दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।

उनके निधन की पुष्टि होते ही सेलेब्स और करीबी दोस्त अभिनेता के घर पहुंचकर अंतिम दर्शन देने लगे। हेमा मालिनी भी इस मौके पर सफेद साड़ी में शोक व्यक्त करती हुई दिखाई दीं। अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ आमिर खान बी मुंबई के विले पार्ले पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे। 

संजय दत्त भी 'हीमैन' को अंतिम विदाई देने पहुंचे

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में सम्पन्न हुआ, जहां कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसी बीच बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त भी 'हीमैन' को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!