'बॉबी डार्लिंग' ने फाइल की तलाक की अर्जी, पति पर लगा चुकी है गंभीर आरोप

Edited By Konika, Updated: 05 Mar, 2019 10:37 AM

bobby darling filed divorce against ramneek sharma

जेंडर बदलवाकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली ''बॉबी डार्लिंग'' इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। फरवरी 2017 में ''बॉबी डार्लिंग'' ने बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने अपने पति...

मुंबई: जेंडर बदलवाकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली 'बॉबी डार्लिंग' इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। फरवरी 2017 में 'बॉबी डार्लिंग' ने बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने अपने पति पर अप्राकृतिक सेक्स, घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अब उन्होंने अपने पति के खिलाफ मुंबई की एक कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर कर दी है। एक वेब पोर्टल के अनुसार 'बॉबी डार्लिंग' ने पति के खिलाफ क्रूरतापूर्ण व्यवहार दिखाने पर तलाक की अर्जी दायर की है। 

 

PunjabKesari

 

खबरों की मानें तो रमणीक का पहले से ही क्रिमिनल रिकॉर्ड था, जिसके बारे में बॉबी को शादी से पहले बिल्कुल नहीं पता था। बॉबी ने बताया था, 'शादी से पहले रमणीक ने खुद को भोपाल के रंग महल सिनेमा का मालिक बताया था। शादी के बाद मुझे पता चला कि वो दो नंबर का काम करता है। शादी के बाद उसने मेरे रुपए से खूब अय्याशी की, मेरा घर और कार भी मेरे नाम करने के लिए मुझ पर दबाव बनाता रहा।

 

PunjabKesari

 

रमणीक उसे अक्सर ब्लैकमेल करता रहता था कि अगर उसकी मर्जी से काम नहीं करेंगी तो वो किसी और लड़की के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चलाएगा। जिसकी वजह से अप्रैल 2016 में मुझे हार्मोनल मेडिसीन खाने की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वहीं एक बार तो रमणीक ने उन्हें बहुत बुरी तरफ पीटा था, जिसकी वजह से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और उन्हें लकवे का अटैक पड़ा था। वो ढंग से बोल नहीं पा रही थीं। उनके उल्टे हाथ और पैर ने काम करना बंद कर दिया था। 
 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!