ग्लैमरस मिसेज़ क्लॉज़ बनीं Blanca Blanco, व्हाइट एंड रेड लियोटार्ड में क्रिसमस वाइब्स देती दिखीं एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Dec, 2025 05:27 PM

blanca blanco becomes glamorous mrs claus in red and white leotard

हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्लैंका ब्लैंको ने इस हफ्ते क्रिसमस के जश्न को खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। उन्होंने एक फेस्टिव फोटोशूट कराया, जिसमें वह रेड कलर की क्यूट लेकिन बोल्ड आउटफिट में नजर आईं। उनका लुक किसी ग्लैमरस मिसेज़ क्लॉज़ जैसा लगा। अब एक्ट्रेस की...

बॉलीवुड डेस्क. हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्लैंका ब्लैंको ने इस हफ्ते क्रिसमस के जश्न को खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। उन्होंने एक फेस्टिव फोटोशूट कराया, जिसमें वह रेड कलर की क्यूट लेकिन बोल्ड आउटफिट में नजर आईं। उनका लुक किसी ग्लैमरस मिसेज़ क्लॉज़ जैसा लगा। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो ब्लैंका ने पतली स्ट्रैप्स वाला रेड लियोटार्ड पहना, जिसकी नेकलाइन और लेग्स पर व्हाइट फर की डिटेलिंग थी।

PunjabKesari

 

आउटफिट को ब्लैक बेल्ट और सामने की तरफ ब्लैक ज़िग-ज़ैग लेस-अप पैटर्न के साथ स्टाइल किया गया, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है।

 

PunjabKesari

 

इस शूट के दौरान उन्होंने अपने बाल खुले छोड़े और सॉफ्ट मेकअप में कैमरे के सामने पोज़ देती नजर आईं।

PunjabKesari

 

ब्लैंका ब्लैंको ने सिर्फ अपने लुक से ही नहीं, बल्कि अपनी बातों से भी फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड में उनकी ‘नाइस लिस्ट’ में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं। पिछले कई सालों में दर्जनों सेलेब्रिटीज़ से मिलने के अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि ब्रैड पिट और ज़ो सलदाना उनके पसंदीदा और सबसे अच्छे अनुभव देने वाले सितारों में शामिल हैं।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!