सांता बारबरा फिल्म फेस्टिवल में Sydney Sweeney का ग्लैमरस अंदाज, रेड कार्पेट पर लूटी महफिल

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Feb, 2026 05:56 PM

sydney sweeney glamorous look at the santa barbara film festival stole

हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सांता बारबरा फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार मौजूदगी से सबका ध्यान खींच लिया। रविवार को आयोजित इस खास इवेंट में 28 वर्षीय एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर बेहद...

कैलीफॉर्निया. हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सांता बारबरा फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार मौजूदगी से सबका ध्यान खींच लिया। रविवार को आयोजित इस खास इवेंट में 28 वर्षीय एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर बेहद स्टाइलिश और ग्रेसफुल अंदाज में नजर आईं।

PunjabKesari

इस मौके पर सिडनी ने क्रीम कलर की सैटिन ग्रीशियन स्टाइल ड्रेस पहनी, जो उनके फिगर को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रही थी।

PunjabKesari

यह ड्रेस उनके आवरग्लास फिगर को हाईलाइट करती दिखी। उन्होंने अपने लुक को पॉइंटेड-टो पंप्स के साथ पूरा किया, जिससे उनका पूरा आउटफिट और भी क्लासी लगने लगा।
PunjabKesari

सिडनी ने अपने लंबे सुनहरे बालों को सॉफ्ट, बाउंसी कर्ल्स में स्टाइल किया, जिसने उनके रेड कार्पेट लुक में हॉलीवुड ग्लैमर का तड़का लगा दिया। मिनिमल मेकअप के साथ उनका यह लुक बेहद एलिगेंट और स्टनिंग नजर आया।

 PunjabKesari
‘यूफोरिया’ फेम सिडनी स्वीनी इस फिल्म फेस्टिवल में अकेली नहीं पहुंचीं। उनके साथ उनके को-स्टार जैकब एलोर्डी भी नजर आए। हाल ही में सिडनी अपने नए लिंजरी ब्रांड के प्रमोशन को लेकर सुर्खियों में रही हैं, जिसके चलते वह अलग-अलग तरह के स्टंट और अनोखे प्रमोशनल आइडियाज अपनाती दिखी हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!